बालों में सोयाबीन ऑयल का मसाज देता है कई फायदे, विंटर हेयर केयर में जरूर करें शामिल
Benefits Of Soybean Oil For Hair : आमतौर पर सोयाबीन ऑयल (Soybean Oil) का प्रयोग खाना बनाने के लिए किया जाता है लेकिन आपको बता दें कि अगर आप विंटर (Winter) में सोयाबीन ऑयल को अपने बालों (Hair) में लगाएं तो कई तरह की समस्या खत्म हो सकती है. सोयाबीन में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स, फैटी एसिड पाए जाते हैं जो बालों की ग्रोथ को बढाने में काफी फायदेमंद (Benefits) है. यह नॉन ग्रीसी होता है जिस वजह से आप आसानी से सोयाबीन ऑयल को अपने बालों पर अप्लाई कर सकते हैं. सोयाबीन ऑयल बालों को मॉश्चराइज भी बहुत अच्छे से करता है और उन्हें फ्रीजी होने से रोकता है.
Benefits Of Soybean Oil For Hair: दुनियाभर में सबसे ज्यादा खाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला ऑयल सोयाबीन ऑयल (Soybean Oil) है. सोयाबीन ऑयल लाइट कलर का एक तेल है जिसका फ्लेवर भी काफी लाइट है. इसमें भरपूर मात्रा में फैटी एसिड पाया जाता है जो इसे हार्ट के लिए हेल्दी बनाता है. इसके अलावा इसमें कई जरूरी विटामिन्स जैसे विटामिन बी, विटामिन के, विटामिन ई, आयरन, मैग्नेशियम आदि है जो बालों (Hair) के लिए भी बहुत फायदेमंद (Benefits) है. विंटर (Winter) के मौसम में अगर आप सोयाबीन ऑयल से रेग्युलर बालों में मसाज करें तो बालों का झड़ना, सफेद होना, कमजोर होना, फ्रीजीनेस आदि ठीक हो सकता है. तो आइए जाते हैं कि बालों के लिए सोयाबीन ऑयल कितना फायदेमंद है.
बालों के लिए सोयाबीन ऑयल के फायदे
1.बालों को रखता है मॉश्चराइज्ड
अगर आप सोयाबीन ऑयल को गुनागुना करें और बालों में मसाज करें तो इससे बालों की ड्राइनेस, डलनेस और फ्रीजीनेस खत्म हो जाती है और बाल सॉफ्ट बनते हैं.
ये भी पढ़ें: बालों की सेहत और सुंदरता के लिए इस्तेमाल करें शहद से बने हेयर मास्क
2.बालों को बनाए शाइनी
सोयाबीन का तेल बालों के अंदर मॉइश्चर को सील करता है जिससे बालों में लंबे समय तक चमक बनी रहती है. यह ग्रीसी नहीं होता जिस वजह से आप इसे बालों में आसानी से लंबे समय के लिए भी लगा सकते हैं.
3.बालों की ग्रोथ बढ़ाए
सोयाबीन तेल में एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता है जो बालों के हेल्थ को मेंटेन करने में काफी फायदेमंद होता है. सोयाबीन के तेल में बालों के विकास की गति को बेहतर करने में भी फायदेमंद होता है.
4.बालों को बनाएं मजबूत
सोयाबीन के तेल में विटामिन-बी, विटामिन के, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में काफी मदद करते हैं.
ये भी पढ़ें: घर पर नारियल दूध से ऐसे करें स्पा, बढ़ जाएगी बालों की खूबसूरती और मजबूती
5.बालों को बनाए फ्लेक्सिबल
सोयाबीन ऑयल से बालों की फ्लेक्सिबिलिटी बढती है जिससे ये बीच से टूटते नही हैं.
6.हेयर कलर को रखे मेंटेन
सोयाबीन ऑयल आपको बालों के ऑक्सीडेंट प्रक्रिया से रोकता है जिससे रंग लंबे समय तक फेड नहीं होते. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
