Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरलाइफ़
Lockdown: लाइफस्टाइल में बदलाव से हो रहा मूड स्विंग, ऐसे दूर होगी समस्या

Lockdown: लाइफस्टाइल में बदलाव से हो रहा मूड स्विंग, इन 4 टिप्स से दूर होगी समस्या

Last Updated:

हर वक्त घर में रहने के कारण लोग काफी ज्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं. स्ट्रेस फील करने के कारण मेंटल हेल्थ पर इसका गहरा असर पड़ रहा है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन जारी है. लोग सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाते हुए घरों में बंद हैं. ऐसे में लोगों की लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आ रहे हैं. हर वक्त घर में रहने के कारण लोग काफी ज्यादा तनाम महसूस कर रहे हैं. स्ट्रेस फील करने के कारण मेंटल हेल्थ पर इसका गहरा असर पड़ रहा है. मूड स्विंग की समस्या का सामना भी हर उम्र के लोग कर रहे हैं. इससे निजात पाने के लिए लोग तरह तरह के उपाय कर रहे हैं.

सिर्फ कान दर्द का कोरोना संक्रमण से कोई कनेक्शन नहीं हैं, लेकिन यदि कान दर्द के साथ बुखार और सर्दी-जुकाम है तो ध्यान देने की जरूरत है.


विज्ञापन

क्या होता है मूड स्विंग

ये एक बायोलॉजिकल डिसऑर्डर होता है, जिसकी वजह से दिमाग में एक प्रकार का रासायनिक असंतुलन हो सकता है. मूड स्विंग होने पर कभी व्यक्ति बेहद खुश और कभी बहुत उदास हो जाता है. हालांकि बार-बार मूड बदलने का कारण खून में मौजूद कार्टिसोल नामक स्ट्रेस का बढ़ना या थाइरॉयड असंतुलन भी हो सकता है. यह महिलाओं और पुरुषों दोनों को किसी भी उम्र में हो सकता है. इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ खास टिप्स अपना सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो टिप्स.

विज्ञापन


इसे भी पढ़ेंः Lockdown: ठेले वाले से सब्जी लेते वक्त जरूर ध्यान रखें ये तीन बातें, नहीं तो वायरस से बचना मुश्किल


भरपूर पानी पिएं

शरीर से टॉक्सिंस को दूर करने के लिए रोज 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए. इससे शरीर में नमी बनी रहती है. साथ ही शरीर और दिमाग में ब्लड सर्केुलेशन सुचारू रूप से होता है. इस तरह पर्याप्त पानी पीने से मूड स्विंग की समस्या कम करने में मदद मिलती है. पानी के अलावा शिकंजी बनाकर भी पिया जा सकता है. इससे मन शांत होता है और एनर्जी लेवल मेंटेन रहता है.


एक्सरसाइज करें

मूड स्विंग को ठीक करने के लिए एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है. इसके लिए आप रोज पिलाटे करें. इससे फेफड़े व खून का प्रवाह ठीक होता है. शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ता है. तनाव और मूड स्विंग जैसी समस्याएं दूर करने में पुश अप्स, एरोबिक्स और जंपिंग स्क्वाट जैसी एक्सरसाइज भी कारगर हैं. इससे वजन को कंट्रोल में रखने में भी मदद मिलती है.


हेल्दी डाइट लें

खाने में मैग्नीशियम युक्त चीजों का सेवन ज्यादा करें. जमकर केला खाएं. साथ ही विटामिन सी जैसे ऑरेंज, आंवला और नींबू भी भरपूर मात्रा में खाएं. यह शरीर को एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं. डार्क चॉकलेट, बींस, हर्बल टी और हरी सब्जियां भी मूड स्विंग दूर करने में आपकी मदद कर सकती हैं. डाइट में शुगर और फैट सीमित मात्रा में ही लें.


इसे भी पढ़ेंः क्या है सेप्सिवैक दवा? कोरोना के इलाज के लिए ट्रायल शुरू, जानें इसके बारे में सबकुछ


म्यूजिक थैरेपी का लें आनंद

जब मन उदास हो तो अच्छा म्यूजिक मूड लिफ्ट करने का काम करता है. अपना मनपसंद संगीत सुन कर मूड को अच्छा कर सकते हैं. साथ ही अगर आप डांस करने का शौक रखते हैं तो यही सही वक्त है जब आप डांस करके टेंशन फ्री रह सकते हैं. घर में रहते हुए परिवार के अन्य सदस्यों को भी डांस में शामिल करें. ऐसे में आप ज्यादा इन्जॉय कर सकेंगे.


Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.

और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

इस घर में होगा नई दुल्हनिया रश्मिका का गृहप्रवेश, महल से कम नहीं विजय का बंगला

न ट्रेडिशनल रेड न ट्रेंडी पेस्टल पिंक, रश्मिका ने पहना भगवा जोड़ा, फोटोज

सलमान की इस हीरोइन ने कभी नहीं करवाया फेशियल, आजमाती हैं दादी का ये नुस्खा

सोनम कपूर को बॉडी स्कैनर में जाने से रोका, क्या स्कैनर प्रेग्नेंट वुमन के लिए सेफ नहीं?

मिलावटी दूध पीने से 15 लोग पहुंच अस्पताल, जानें कैसे करें दूध की प्योरिटी चेक

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल