Trending:
होमताजा खबरलाइफ़हेल्थ एंड फिटनेस
आपको 70 साल तक जवान रख सकता है यह कॉमन सप्लीमेंट ! एजिंग कर सकता है रिवर्स

आपको 70 साल तक जवान रख सकता है यह कॉमन सप्लीमेंट ! एजिंग कर सकता है रिवर्स, स्टडी में खुलासा

Last Updated:

Vitamin D Anti-Aging Effect: हार्वर्ड से जुड़ी एक स्टडी में दावा किया गया है कि रोज विटामिन D सप्लीमेंट लेने से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है. यह सप्लीमेंट टेलोमीयर की रक्षा करता है, जिससे डीएनए की उम्र रिवर्स हो जाती है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

Vitamin D Reverse Biological Age: हर कोई बुढ़ापे तक जवान रहना चाहता है और इसके लिए हरसंभव कोशिश करता है. उम्र बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस है और इसे रोका नहीं जा सकता है. एक न एक दिन हर किसी को बुढ़ापे से गुजरना ही पड़ेगा. हालांकि हार्वर्ड से जुड़ी एक नई रिसर्च में दावा किया गया है कि आप विटामिन D सप्लीमेंट के सही सेवन से बायोलॉजिकल एज को कई साल रिवर्स कर सकते हैं. यह सप्लीमेंट आपके शरीर में जाकर DNA की एजिंग को कम कर सकता है, जिससे आप लंबी उम्र तक जवान रह सकते हैं. चलिए जानते हैं कि यह सप्लीमेंट शरीर पर कैसे काम करता है और कैसे एजिंग स्लो करता है.

विटामिन डी सप्लीमेंट आपकी बायोलॉजिकल एज को रिवर्स कर सकता है.

विज्ञापन

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक एक हालिया रिसर्च में पाया गया कि रोज विटामिन D सप्लीमेंट लेने से शरीर की जैविक उम्र (Biological Age) कई साल तक कम हो सकती है. अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित इस स्टडी में 1000 वयस्कों पर 4 साल तक ट्रायल किया गया और इसके नतीजे बेहद चौंकाने वाले रहे. वैज्ञानिकों की मानें तो जिन लोगों ने ट्रायल के दौरान रोज 2,000 IU विटामिन D3 सप्लीमेंट लिए, उनकी बायोलॉजिकल एजिंग प्रोसेस धीमी हो गई. आसान भाषा में कहें, तो वे उम्र बढ़ने के बावजूद जवान रहे. जबकि सप्लीमेंट न लेने वाले लोगों में ऐसा कुछ असर नहीं देखा गया.

विज्ञापन

इस स्टडी का मुख्य आधार टेलोमीयर था, जो हमारे डीएनए के सिरों पर मौजूद सुरक्षा कवच होते हैं और उम्र के साथ छोटे होते जाते हैं. वैज्ञानिकों ने पाया कि जो प्रतिभागी रोज विटामिन D3 ले रहे थे, उनके टेलोमीयर की लंबाई दूसरों की तुलना में काफी बेहतर बनी रही. रिसर्चर्स का मानना है कि टेलोमीयर की रक्षा करने का मतलब है बायोलॉजिकल एज को धीमा करना. इस स्टडी के लीड ऑथर डॉ. हैडॉन्ग झू ने कहा कि यह रिसर्च विटामिन D की एंटी-एजिंग क्षमता को समझने की दिशा में बड़ा कदम है.

विज्ञापन

विज्ञापन

शोधकर्ताओं के अनुसार इस स्टडी में प्रतिभागियों को प्रतिदिन 2000 IU विटामिन D3 दिया गया, जो सामान्य सिफारिश से 3 गुना अधिक है, लेकिन फिर भी यह अधिकतम सुरक्षित सीमा 4000 IU के भीतर था. विशेषज्ञों का मानना है कि सामान्य वयस्कों के लिए 600 से 800 IU विटामिन D3 एक दिन के लिए पर्याप्त होता है, लेकिन अगर आप डॉक्टर की सलाह से 1,000 से 2,000 IU तक ले रहे हैं, तो यह भी सुरक्षित है. इस सप्लीमेंट को अधिक मात्रा में लेने से हाइपरकैल्सीमिया नामक स्थिति हो सकती है, जिसमें खून में कैल्शियम की मात्रा खतरनाक स्तर तक बढ़ जाती है. इससे उल्टी, कब्‍ज, किडनी स्टोन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं.

इस रिसर्च के नतीजे बेहद उत्साहजनक हैं, लेकिन शोधकर्ताओं ने भी साफ किया है कि यह ट्रायल कम समय के लिए और एक सीमित समूह पर किया गया था. इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि विटामिन D सप्लीमेंट सभी के लिए एक एंटी-एजिंग उपाय हो सकता है. वैज्ञानिकों का सुझाव है कि लंबी अवधि और ज्यादा जनसंख्या पर यह रिसर्च करने की जरूरत है, ताकि इस दावे को पूरी तरह से साबित किया जा सके. अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी बायोलॉजिकल एज को कम करना चाहते हैं, तो रोज धूप में कुछ समय बिताएं, विटामिन D युक्त खाद्य पदार्थ जैसे अंडा, मछली और दूध का सेवन करें. जरूरत हो तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें.

About the Author

अमित उपाध्याय
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. उन्हें डॉक्टर्स से बातचीत कर सेहत से जुड़ी तमाम समस्याओं पर स्टोरी लिखना पसंद है. हेल्थ से जुड़े मुद्दों की अच्छी समझ के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स और एजुकेशन से जुड़ी खबरों में भी दिलचस्पी है. वे इससे पहले ABP न्यूज, दैनिक भास्कर, टाइम्स ग्रुप और अमर उजाला में सेवाएं दे चुके हैं.
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

इस घर में होगा नई दुल्हनिया रश्मिका का गृहप्रवेश, महल से कम नहीं विजय का बंगला

न ट्रेडिशनल रेड न ट्रेंडी पेस्टल पिंक, रश्मिका ने पहना भगवा जोड़ा, फोटोज

सलमान की इस हीरोइन ने कभी नहीं करवाया फेशियल, आजमाती हैं दादी का ये नुस्खा

सोनम कपूर को बॉडी स्कैनर में जाने से रोका, क्या स्कैनर प्रेग्नेंट वुमन के लिए सेफ नहीं?

मिलावटी दूध पीने से 15 लोग पहुंच अस्पताल, जानें कैसे करें दूध की प्योरिटी चेक

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल