Trending:
होमताजा खबरलाइफ़
ऑफिस के लिए जल्दी होना है तैयार तो इन ट्रिक्‍स की मदद से करें मेकअप

ऑफिस के लिए जल्दी होना है तैयार तो इन ट्रिक्‍स की मदद से करें मेकअप

Last Updated:

अगर आपका लुक अच्छा नहीं होगा तो आपका मन खुश नहीं होगा और इसका पूरा असर आपके काम पर दिखाई देगा.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

यह तो हर कोई जानता है कि महिलाओं को मेकअप करने में बहुत टाइम लगता है और कई बार इसके चलते उन्हें ऑफिस जाने के लिए भी देरी हो जाती है. दरअसल मेकअप करते वक्त कई चीजों को ध्यान में रखना पड़ता है और ऐसे में जल्दबाजी में कोई काम सही से नहीं हो पाता. अगर आपका लुक अच्छा नहीं होगा तो आपका मन खुश नहीं होगा और इसका पूरा असर आपके काम पर दिखाई देगा. ऐसे में कुछ ट्रिक्स की मदद से वह जल्दी से जल्दी अपना मेकअप कर सकती हैं. आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो ट्रिक्स जिनकी मदद से आप चुटकियों में ऑफिस जाने के लिए तैयार हो सकती हैं. ये टिप्स आपके मेकअप को आसान बना देंगे और आप जल्दी तैयार हो जाएंगी.

मेकअप करते वक्त कई चीजों को ध्यान में रखना पड़ता है और ऐसे में जल्दबाजी में कोई काम सही से नहीं हो पाता.


विज्ञापन

इसे भी पढ़ेंः जानिए फेस स्टीमिंग के फायदे, चुटकियों में बढ़ेगी चेहरे की चमक


विज्ञापन

नेल पॉलिश सूखाएं


अगर आप ने जल्दी में नेल पॉलिश लगा ली है और आप उसे सुखाना चाहती हैं तो आप एक ग्लास पानी में बर्फ डाल लें और उसमें कुछ देर के लिए अपने हाथ डूबा दें. बर्फ की मदद से आपकी नेल पॉलिश जल्दी सूख जाएगी.


काजल ऐसे लगाएं


गर्मी के मौसम में अक्सर पसीने से काजल फैल जाता है और महिलाओं को बिना काजल की आंखें अच्छी नहीं लगती. उनके पास बार-बार काजल लगाने का वक्त नहीं होता. इसलिए इस चीज से बचने के लिए आप काजल को पहले हेयर ड्रायर से गर्म कर लें और फिर इसे ब्रश की मदद से लगाएं. ऐसा करने से काजल ज्यादा देर तक रहता है और बिल्कुल भी फैलता नहीं.


बालों से तेल हटाएं


बालों को रोज धोना आसान नहीं होता है और कभी-कभी वक्त की कमी के चलते महिलांए बाल नहीं धो पाती हैं. साथ ही चिपके बालों के साथ ऑफिस जाना भी सही नहीं होता है. ऐसे में आप अपनी कंघी पर बेबी पाउडर लगा लें और कंघी की मदद से इसे पूरे बालों पर लगा लें. ऐसा करने से आप के बालों से तेल खत्म हो जाएगा.


इसे भी पढ़ेंः Wax करवाती हैं तो जान लें ये जरूरी बातें


बालों में लाएं वॉल्यूम


अगर आप अपने बालों में वॉल्यूम लाना चाहती हैं तो इसके लिए अपने बालों के कलर से मेल खाते आइशैडो को अपने स्काल्प और हेयरलाइन पर लगा लें. ऐसा करने से आपके बाल मोटे नजर आएंगे.


Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.


 

और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

इस घर में होगा नई दुल्हनिया रश्मिका का गृहप्रवेश, महल से कम नहीं विजय का बंगला

न ट्रेडिशनल रेड न ट्रेंडी पेस्टल पिंक, रश्मिका ने पहना भगवा जोड़ा, फोटोज

सलमान की इस हीरोइन ने कभी नहीं करवाया फेशियल, आजमाती हैं दादी का ये नुस्खा

सोनम कपूर को बॉडी स्कैनर में जाने से रोका, क्या स्कैनर प्रेग्नेंट वुमन के लिए सेफ नहीं?

मिलावटी दूध पीने से 15 लोग पहुंच अस्पताल, जानें कैसे करें दूध की प्योरिटी चेक

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल