Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरलाइफ़
सनी लियोन ने कुछ ऐसे बोल्ड अंदाज में किया वर्कआउट, वीडियो हुआ वायरल

सनी लियोन ने कुछ ऐसे बोल्ड अंदाज में किया वर्कआउट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Last Updated:

सनी ने इस वर्कआउट वीडियो में 80 के दशक का रेट्रो स्टाइल फॉलो किया है जिसमें वह रेट्रो स्टाइल के योगा कपड़ों में नजर आ रही हैं. सनी ने इस वर्कआउट को रेट्रो एरोबिक वर्कआउट का नाम दिया है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

लॉकडाउन में सेलेब्रिटीज से लेकर आम लोग तक अपने घरों में बंद हैं. सभी लोग सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने अपने हॉट मूव्स के जरिए वर्कआउट करने का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. सनी ने इस वर्कआउट वीडियो में 80 के दशक का रेट्रो स्टाइल फॉलो किया है जिसमें वह रेट्रो स्टाइल के योगा कपड़ों में नजर आ रही हैं. सनी ने इस वर्कआउट को रेट्रो एरोबिक वर्कआउट का नाम दिया है. सबसे पहले सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर किया था जिसमें वह रेट्रो एरोबिक करती नजर आ रही थीं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने अपने हॉट मूव्स के जरिए वर्कआउट करने का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.


विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने दो अलग Tiktok विंडो बनाते हुए अपनी और अपनी भाभी करिश्मा वोहरा की एरोबिक करते हुए वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो पर सनी ने कैप्शन में लिखा है- सभी को गुड मॉर्निंग. हम सभी इस समय एक दूसरे से दूर हैं लेकिन यह वीडियो बनाकर मैं खुश हूं और मेरी भाभी भी बहुत अच्छी हैं.


विज्ञापन





लॉकडाउन लागू होने के बाद से सनी ने सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट किए हैं जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही सनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके पति डेनियल, सनी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. डेनियल बताते हैं कि सनी सुबह उठ जाती हैं और वह बहुत अच्छा खाना बनाती हैं. हमेशा अच्छे तरीके से ड्रेसअप रहती हैं. वह उनके हर काम में मदद करती हैं.


इन बातों को बोलने के दौरान डेनियल के हाथों में प्लेकार्ड्स नजर आ रहे हैं, जिसमें इसके उलट बातें लिखी हुई हैं. इनमें लिखा है, 'मेरी मदद करिए. वह हमेशा सोती रहती है. वह बिल्कुल भी अच्छा खाना नहीं पकाती है और बहुत ही आलसी है. हमेशा पयजामे में रहती है. दिनभर सिर्फ सेल्फी क्लिक करती रहती है.




वीडियो शेयर करते हुए सनी ने लिखा कि मैंने अभी वीडियो देखा है. डेनियल कल मैं तुम्हें बताती हूं. अब बदला लेने की बारी मेरी है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसे खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है.

और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

इस घर में होगा नई दुल्हनिया रश्मिका का गृहप्रवेश, महल से कम नहीं विजय का बंगला

न ट्रेडिशनल रेड न ट्रेंडी पेस्टल पिंक, रश्मिका ने पहना भगवा जोड़ा, फोटोज

सलमान की इस हीरोइन ने कभी नहीं करवाया फेशियल, आजमाती हैं दादी का ये नुस्खा

सोनम कपूर को बॉडी स्कैनर में जाने से रोका, क्या स्कैनर प्रेग्नेंट वुमन के लिए सेफ नहीं?

मिलावटी दूध पीने से 15 लोग पहुंच अस्पताल, जानें कैसे करें दूध की प्योरिटी चेक

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल