किचन की इन 5 चीजों में छुपी है आपकी खूबसूरती, चुटकियों में निखरेगी त्वचा
गर्मी के मौसम में स्किन की सबसे ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है. इस मौसम में धूप और पसीने की वजह से स्किन खराब होने लगती है. ऐसे में स्किन का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है.
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स आपकी स्किन को ज्यादा दिनों तक खूबसूरती नहीं दे सकते लेकिन आपके किचन में छिपी 5 चीजें आपको हमेशा जवां बनाए रखेंगी. गर्मी के मौसम में आपकी किचन की खास 5 चीजें आपकी स्कीन को एक अलग ही ग्लो दे सकती है. दरअसल गर्मी के मौसम में स्किन की सबसे ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है. इस मौसम में धूप और पसीने की वजह से स्किन खराब होने लगती है. ऐसे में स्किन का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है. गर्मियों में झूर्रियां, पिंपल्स, झाइयां, दाग-धब्बे, ब्लैक हैड्स जैसी बहुत सी परेशानियां नजर आने लगती हैं. ऐसे में महिलाएं चिंतित होने लगती हैं कि उनके चेहरे की चमक का अब क्या होगा. आइए आपको बताते हैं कि आपकी किचन में वो कौन सी 5 चीजें हैं जो आपकी स्किन को गर्मियों में भी खूबसूरत और चमकदार बनाकर रख सकती हैं.
इसे भी पढ़ेंः सनी लियोन ने कुछ ऐसे बोल्ड अंदाज में किया वर्कआउट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
टमाटर से गजब की चमक
सर्दी हो या फिर गर्मी टमाटर के कई फायदे होते हैं लेकिन गर्मियों के मौसम में टमाटर के रस से बने आइस क्यूब की मसाज बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है. इससे धूप में झुलसी हुई त्वचा को आराम मिलता है और स्किन की चमक भी बनी रहती है. वहीं रोजाना टमाटर खाने से आपकी त्वचा में चार चांद लग सकते हैं. टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है. इसके अलावा, चेहरे पर बड़े रोम छिद्रों को कम करने के लिए टमाटर का इस्तेमाल किया जा सकता है.
दही से दमकती है स्किन
गर्मी के मौसम में आप दही तो जरूर खाते होंगे लेकिन अब आप इस दही के इस्तेमाल से अपनी स्कीन को निखारने के अलावा कई समस्याओं से भी निजात पा सकते हैं. दही के अंदर कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में होती है. हेल्थ के साथ-साथ स्किन के लिए भी यह काफी फायदेमंद होती है. इस गर्मी इस ऑप्शन को जरूर ट्राई करके देखें.
बेसन से आएगा निखार
बेसन हर घर में खाने में जरूर इस्तेमाल किया जाता है लेकिन क्या आप जानते है कि खूबसूरती को निखारने में भी बेसन बहुत ही ज्यादा काम आता है. पुराने जमाने से ही महिलाएं बेसन को चेहरे और बालों पर लगाती रही हैं. अगर गर्मियों के दिनों में आपके चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं या फिर चेहरा ज्यादा ऑयली हो जाता है तो आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं. त्वचा साफ रखने और छिद्रों को टाइट करने के लिहाज से भी बेसन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है. बेसन टैनिंग दूर करने के लिए काफी फायदेमंद है.
खीरे से खिलेगी त्वचा
खीरे में मैंगनीज पाया जाता है जो त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है. गर्मियों में अक्सर त्वचा पर कई तरह की स्किन समस्याएं हो जाती हैं तो ऐसे में खीरे का इस्तेमाल करके त्वचा को सुंदर और स्वस्थ बनाया जा सकता है. खीरे से डार्क सर्कल और गर्मियों में स्कीन पर होने वाली टैनिंग भी दूर की जा सकती है.
इसे भी पढ़ेंः जान्हवी कपूर ने घर पर बहन से कराया अपना ऐसा फोटोशूट, तस्वीरें देख खुली रह जाएंगी आंखें
नींबू का स्किन पर चमत्कार
नींबू का इस्तेमाल काफी समय से ही औषधि के रूप में किया जाता रहा है. जूस और सलाद में तो इसका इस्तेमाल होता ही है, साथ ही यह कई और चीजों में भी कारगर साबित होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेहरे के लिए नींबू एक नैचूरल ब्लीच होता है. आप नींबू के छिलके का इस्तेमाल डेड स्किन और ब्लैकहेड्स को साफ करने के लिए कर सकते हैं. साथ ही यह खुले हुए पोर्स को भी ठीक करने में बहुत ही फायदेमंद है. नींबू में विटामिन सी और विटामिन बी कॉम्पलैक्स होता है जिससे चेहरे के दाग धब्बे काफी हद तक गायब हो जाते हैं.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.
