Trending:
होमताजा खबरमध्य प्रदेशरीवा
रीवा में बोले राहुल -हम मोदीजी की तरह झूठे वादे नहीं करते

रीवा में बोले राहुल गांधी-हम मोदीजी की तरह झूठे वादे नहीं करते...

Last Updated:

राहुल गांधी ने कहा, हजारों करोड़ का कर्ज़ लेने वाले मोदी-माल्या जेल के बाहर और किसान हज़ारों का कर्ज़ लेकर जेल में हैं. कांग्रेस सरकार में कर्जदार किसान को जेल नहीं भेजा जाएगा.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मध्य प्रदेश के रीवा में सभा की. यहां उन्होंने पार्टी प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी के लिए ये कहकर वोट मांगे कि युवा प्रत्याशी को वोट दीजिए और कांग्रेस की सरकार बनवाइए.

फाइल फोटो

राहुल गांधी ने कहा मोदी सरकार ने पिछले पांच साल में देश के हर वर्ग को प्रताड़ित किया है.हम आपसे मोदीजी की तरह झूठे वादे नहीं करेंगे,जो कहा वो करेंगे.

विज्ञापन


मोदी सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाती है लेकिन ग़रीब और किसानों के बारे में नहीं सोचती. उन्होंने कहा देश में प्राकृतिक आपदाओं से ज़्यादा मोदी सृजित आपदाओं ने कहर बरपाया है. उन्होंने अपनी बात यहीं से शुरू की-गली-गली में मोदी की नाकामियों का शोर है.

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-दिग्विजय सिंह ने कहा-मोदीजी जवाब दीजिए,मुद्दों पर आइए


राहुल ने वादा किया कि केंद्र में कांग्रेस सरकार बनते ही मार्च 2020 तक सरकारी नौकरियों में 34 लाख भर्तियां की जाएंगी और महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा. व्यापारियों को 3 साल तक बिना अनुमति व्यापार की इजाज़त दी जाएगी. राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश का ज़िक्र किया कि मध्य प्रदेश में हमने युवा स्वाभिमान योजना से रोज़गार की गारंटी युवाओं को दी. युवाओं को हम हर महीने 4000 रुपए की सम्मान निधि शुरू की.


ये भी पढ़ें -खबरदार-होशियार : 'आप' 'विजिलेंस' टीम की निगरानी में हैं


राहुल गांधी ने कहा-हम सिर्फ न्याय चाहते हैं. मोदी सरकार की ओर इशारा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा अगर अरबों रुपए का घोटाला करने वाले उद्योगपतियों को आप जेल नहीं भेजते हैं तो किसान भी जेल नहीं भेजे जाएंगे.


न्याय योजना का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा इससे छोटे -बड़े सभी व्यापारियों को होगा. न्याय योजना से देश की अर्थव्यवस्था भी सुधरेगी.जिसकी मासिक आमदनी 12 हजार रुपए से कम होगी उनके खातों में हम हर महीने 6 हजार रुपए देंगे. राहुल गांधी बोले मोदी सरकार ने लोगों से लगातार झूठ बोला कि वो 15 लाख रुपए देंगे. मोदी सरकार ने ग़रीबों के साथ अन्याय किया लेकिन हम 72000 रुपए देकर न्याय करेंगे.

राहुल गांधी ने कहा, हजारों करोड़ का कर्ज़ लेने वाले मोदी-माल्या जेल के बाहर और किसान हज़ारों का कर्ज़ लेकर जेल में हैं. कांग्रेस सरकार में कर्जदार किसान को जेल नहीं भेजा जाएगा.


मोदीजी रोज़गार की बात करते हैं लेकिन हालात ये हैं कि 22 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं. इन पदों को हम एक साल में भरेंगे.10 लाख युवाओं को पंचायत स्तर पर रोज़गार देंगे.हम आपसे मोदीजी की तरह झूठे वादे नहीं करेंगे,जो कहा वो करेंगे.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। मध्य प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का 'बाउंस बैक प्लान' क्या, किसे चेहरा बनाएंगे राहुल?

हेलो... यहां नकली किन्नर! सूचना पर कार से पहुंचे 'असली', जमकर पीटा, उठा ले गए

Ground Report: PWD मंत्री के इलाके में 24 घंटे भी नहीं टिकी सड़क! उखड़वानी पड़ी

वाह सांसद जी! बेटे की शादी में जमकर थिरके खंडवा के MP, किया ऐसा डांस बाराती भी झूमे

स्टेशन पर मिला सिलेक्शन का मैसेज, खुशी से झूम उठा आयुष, सीधा पापा को लगाया फोन

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल