Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरमहाराष्ट्रमुंबई
'औरंगजेब को लेकर कुछ भी नहीं कहा', सस्पेंड हुए तो ढीली पड़ी अबू आजमी की अकड़!

'औरंगजेब को लेकर कुछ भी नहीं कहा', असेंबली से सस्पेंड हुए तो ढीली पड़ी अबू आजमी की अकड़!

Edited by:
Last Updated:

Abu Azmi Aurangzeb Controversy: सपा विधायक अबू आजमी को मुगल बादशाह औरंगजेब पर बयान के बाद महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था. आजमी ने अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को पत्र लिखकर अपना पक्ष रखा है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

मुंबई: समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी के बजट सत्र से निलंबन का मामला तूल पकड़ रहा है. इसको लेकर पार्टी के नेता अब खुलकर विरोध जता रहे हैं. अबू आजमी ने अपने निलंबन को गलत ठहराते हुए महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को पत्र लिखा है. अबू आजमी ने पत्र में लिखा, “मैंने औरंगजेब को लेकर कुछ भी नहीं कहा. मेरे बयान को गलत तरीके से लिया गया.” उन्होंने साफ किया कि उनका बयान किसी के खिलाफ नहीं था, लेकिन उसे तोड़-मरोड़कर पेश किया गया.

अबू आजमी ने विधानसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी.

विज्ञापन

कैसे हुआ विवाद?

अबू आजमी ने बताया कि जब वह विधानसभा से बाहर निकले, तो पत्रकारों ने उनसे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी. मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की तुलना औरंगजेब से की थी. इस पर अबू आजमी ने मीडिया के सवाल का जवाब दिया. लेकिन, उनके बयान को गलत संदर्भ में दिखाया गया.

समाजवादी पार्टी ने दी चिट्ठी

अबू आजमी की चिट्ठी को समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सौंपा. पार्टी ने निलंबन वापस लेने की मांग की है. इस मुद्दे पर विपक्षी दलों ने भी सवाल उठाए हैं. समाजवादी पार्टी इसे “लोकतंत्र की आवाज दबाने” की कोशिश बता रही है. पार्टी के नेता इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला मान रहे हैं. अब नजरें विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर टिकी हैं कि वे इस निलंबन को वापस लेंगे या नहीं.

विज्ञापन

About the Author

Deepak Verma
Deepak Verma is a journalist currently employed as Deputy News Editor in News18 Hindi (Digital). Born and brought up in Lucknow, Deepak's journey began with print media and soon transitioned towards digital. He carries more than 10 years of experience in the field with focus on New media. He has previously worked with Dainik Jagran, Indian Express group, TV9 Bharatvarsh, Navbharat Times and Zee News Hindi. His interests include Science, Geopolitics, Economics and Current affairs.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव रिजल्ट 2026 यहां देखें|
और पढ़ें

फोटो

एकादशी-शुक्रवार का शुभ संयोग,तुला राशि पर बरसेगी श्री हरि-माता लक्ष्मी की कृपा

'संघ शाखा में गाय का दूध या भैंस का', दूध वाले बयान पर डोटासरा ने ली चुटकी!

लोन वसूली करने पहुंचे थे, लेकिन गलत दरवाजा खटखटा बैठे;मचा बवाल, हुई जमकर पिटाई

'जो मांगी वह पूरा हुआ, इसलिए पैदल आ रहे', खाटूश्याम मेले में उमड़ा जनसैलाब

और देखें

ताज़ा समाचार

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल