Trending:
होमताजा खबरदेश
मोदी के कत्ल की साजिश: गडकरी ने दी केस की चेतावनी, तो शेहला बोलीं- व्यंग्य था ट्वीट

मोदी के कत्ल की साजिश: गडकरी ने दी केस की चेतावनी, तो शेहला बोलीं- व्यंग्य था ट्वीट

Last Updated:

शेहला राशिद ने ट्विटर के जरिए यह आरोप लगाया जिस पर केंद्रीय मंत्री ने कड़ी आपत्ति जाहिर कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

जेएनयू छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. शेहला का कहना है कि आरएसएस और नितिन गडकरी प्रधानमंत्री मोदी की हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं. वहीं इस आरोप से भड़के केंद्रीय मंत्री ने उनके खिलाफ केस करने की बात कही है.

नितिन गडकरी और शेहला रशीद की फाइल फोटो


विज्ञापन

शेहला ने शनिवार को एक ट्वीट में लिखा, “ ऐसा लगता है कि आरएसएस/गडकरी मोदी की हत्या की साजिश रच रहे हैं, जिसके बाद फिर मुस्लिमों और कम्यूनिस्टों पर दोष मढ़ेंगे और मुस्लिमों का लिंचिंग करेंगे.”


विज्ञापन


नितिन गडकरी को जैसे ही शेहला रशीद के इस ट्वीट का पता चला तो उन्होंने तुरंत इस पर कड़ी आपत्ति जाहिर की और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही. शेहला राशिद के ट्वीट का जवाब देते हुए नितिन गडकरी ने ट्विटर पर लिखा,  “मैं उन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रहा हूं, जिन्होंने विचित्र टिप्पणियां की हैं.  मुझ पर निजी उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आरोप लगाया गया है कि मैं पीएम मोदी की हत्या करने की साजिश रच रहा हूं.”




शेहला बोलीं- व्यंग्यात्मक था ट्वीट

वहीं गडकरी की इस चेतावनी के बाद शेहला ने एक और ट्वीट में कहा कि उन्होंने ये ट्वीट व्यंग्यात्मक अंजाद में किया था. हालांकि इसके साथ ही उन्होंने नितिन गडकरी से सवाल किया कि क्या वे जेएनयू में उनके साथ पढ़ने वाले उमर खालिद को निशाना बना रहे मीडिया हाउस के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.


माआवादियों की चिट्ठी में पीएम मोदी की हत्या की बात

दरअसल हाल ही में एक चिट्ठी सामने आई है, जिसमें खुलासा हुआ कि माओवादी प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश रच रहे हैं. पुणे पुलिस ने  शुक्रवार को भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से इनके संबंध हैं. पुलिस को आरोपियों में से एक के घर से चिट्ठी मिली है, जिसमें कथित रूप से ये माओवादी पीएम मोदी का जिक्र करते हुए 'एक और राजीव गांधी हत्याकांड' को अंजाम देने की बात कर रहे हैं.


अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि दिल्ली में रोना विलसन के घर से मिली चिट्ठी में एम-4 राइफल और गोलियां खरीदने के लिए आठ करोड़ रुपये की जरूरत की बात लिखी है. साथ ही उसमें 'एक और राजीव गांधी हत्याकांड' का जिक्र किया गया है.


आरोपी के घर बरामद चिट्ठी में लिखा है, "पीएम मोदी का पूरे देश में बढ़ता दायरा हमारी पार्टी के लिए हर लिहाज से बड़ा खतरा है. मोदी लहर का फायदा उठाते हुए बीजेपी देश के 15 से ज्यादा राज्यों में अपनी सरकार बनाने में सफल रही है. ऐसे में हमें पीएम मोदी के खात्मे को लेकर सख्त कदम उठाने ही होंगे. हम सोच रहे हैं कि राजीव गांधी हत्याकांड की तरह इसे भी अंजाम दिया जाए ताकि देखने में यह आत्महत्या या दुर्घटना जैसा लगे. एक और राजीव गांधी हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पीएम के रोड शो को टार्गेट किया जा सकता है."

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल