जम्मू-कश्मीर में BJP नेता और भाई की गोली मारकर हत्या, किश्तवाड़ में बुलाई गई सेना
जिस समय हमलवारों ने उनपर हमला किया उस वक्त दोनों भाई किश्तवाड़ के तपन गली इलाके में अपने घर जा रहे थे.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार शाम भाजपा के एक वरिष्ठ नेता और उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद किश्तवाड़ में कर्फ्यू लगा दिया गया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना बुलाई गई है.
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजीत किश्तवाड़ में अपनी दुकान से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनपर गोलियां चलाई गईं. उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. राज्य सरकार ने अनिल परिहार को सुरक्षा भी मुहैया करवाई थी.
इस हत्याकांड के बाद स्थानीय निवासियों द्वारा प्रदर्शन किए जाने और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई किए जाने के चलते जिले में तनाव बढ़ गया था, जिसके चलते अधिकारियों को सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी करनी पड़ी. अधिकारियों ने बताया कि हालात बिगड़ने के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना बुलाई गई है.
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी नेता और उनके भाई की हत्या पर दुख और हैरानी जताई. उन्होंने कहा कि अपराधियों को कानून के हवाले करने में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'जम्मू-कश्मीर प्रदेश भाजपा नेता अनिल परिहार और उनके भाई की हत्या से स्तब्ध और दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवार के साथ हैं.' गृहमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार के.विजय कुमार से बात कर हालात का जायजा लिया.
संभागीय आयुक्त (जम्मू) संजीव वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. भाजपा पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह आतंकी हमला था या फिर कोई रंजिश. पुलिस ये भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जब उन्हें सुरक्षाकर्मी मिले थे तो वो घटना के वक्त कहां थे.
इसे भी पढ़ें :-
कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मसूद अजहर का भतीजा ढेर
J-K: लुक बदला-दाढ़ी कटाई, फिर भी आतंकियों को चकमा न दे पाया CID अफसर, हत्या
