पासपोर्ट विवाद के बाद यूजर्स के 'निशाने' पर सुषमा स्वराज, घटाई ट्विटर-फेसबुक पेज की रेटिंग
यूजर्स ने सुषमा स्वराज की फेसबुक और ट्विटर पेज की रेटिंग घटानी शुरू कर दी है. विदेश मंत्री की फेसबुक पेज की रेटिंग 1.4 और ट्विटर पेज की रेटिंग 3.8 स्टार रह गई है.
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं. कई बार उन्होंने ट्विटर के ज़रिये लोगों की दिक्कतें दूर की हैं. ट्विटर पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. लेकिन, लखनऊ के पासपोर्ट विवाद के बाद सुषमा स्वराज की ट्विटर और फेसबुक रेटिंग में गिरावट दर्ज की गई है.
दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदू-मुस्लिम कपल के पासपोर्ट विवाद के बाद यूजर्स ने इस मामले के विरोध का नया तरीका निकाला है. सुषमा स्वराज के खिलाफ ट्विटर और फेसबुक पर यूजर्स #isupportvikasmishra मुहिम चला रहे हैं, जिसके तहत वे लखनऊ के पासपोर्ट ऑफिसर विकास मिश्रा का समर्थन कर रहे हैं.
इस मुहिम के तहत यूजर्स ने सुषमा स्वराज की फेसबुक और ट्विटर पेज की रेटिंग घटानी शुरू कर दी है. ऐसे में सुषमा स्वराज की फेसबुक पेज की रेटिंग 1.4 और ट्विटर पेज की रेटिंग 3.8 स्टार रह गई है. बता दें कि फेसबुक और ट्विटर पेज की रेटिंग 5 स्टार से तय की जाती है.
पासपोर्ट अफसर ने रद्द की हिंदू-मुस्लिम कपल की अर्जी, पति को दी हिंदू धर्म अपनाने की नसीहत
फेसबुक पर कई यूजर्स सुषमा स्वराज के खिलाफ कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने अपने फेसबुक पर रेटिंग देते हुए लिखा कि #TanviAnas के मामले में धर्मनिरपेक्षता के लिए अपने प्यार के कारण
वहीं, फेसबुक पर सुशांत झा सुषमा के फेसबुक पेज की रेटिंग देते हुए लिखा कि I support Vikash Mishra
सुषमा स्वराज के ट्विटर पेज की रेटिंग
क्या था हिंदू-मुस्लिम कपल का पासपोर्ट विवाद?
हाल ही में लखनऊ में पासपोर्ट से जुड़ा एक मामला सामने आया था. मोहम्मद अनस सिद्दीकी नाम के शख्स ने अपनी और पत्नी तन्वी सेठ के पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था.
हिंदू-मुस्लिम कपल को मिला पासपोर्ट, अर्जी खारिज करने वाले अफसर ने दी ये दलील
दोनों के डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के दो राउंड भी पूरे हो चुके थे. तीसरे राउंड में दिक्कत हुई. पासपोर्ट ऑफिसर विकास मिश्र ने तन्वी के निकाहनामे और अन्य दस्तावेज पर सवाल उठाए थे.
सुषमा स्वराज को किया ट्वीट मामला बढ़ने पर तन्वी सेठ ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से ट्विटर पर इसकी शिकायत कर दी. तन्वी ने लिखा कि उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा है. जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने मामले में दखल दिया. गुरुवार को लखनऊ के पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा ने तन्वी और अनस को बुलाकर पासपोर्ट दे दिया.
