Trending:
होमताजा खबरदेश
सीतारमण का मनमोहन को जवाब: कब और क्या गलत हुआ इसे याद करना जरूरी

सीतारमण का मनमोहन को जवाब: कब और क्या गलत हुआ इसे याद करना जरूरी

Last Updated:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मनमोहन सिंह (Manmohan singh) और रघुराम राजन (Raghuram Rajana) पर टिप्पणी करते हुए सीमा रेखा पार की.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

वाशिंगटन. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan singh) पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी खास अवधि में कब और क्या गलत हुआ, इसे याद करना बेहद जरूरी है.

अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने है. PTI PhotoShahbaz Khan


विज्ञापन

सीतारमण ने यह टिप्पणी सिंह के उस आरोप के जवाब में की है जिसमें उन्होंने कहा था कि राजग सरकार (NDA Government) हमेशा अपने प्रतिद्वंद्वियों पर दोष मढ़ने की कोशिश करती है.


विज्ञापन

सिंह ने अपने शासन में कुछ ‘‘कमजोरियां होने’’ की बात स्वीकार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी सरकार को प्रत्येक आर्थिक संकट के लिए संप्रग सरकार को दोष देना बंद करना चाहिए क्योंकि समाधान निकालने के लिए पांच साल का समय पर्याप्त होता है.


डॉ मनमोहन सिंह का सम्मान करती हूं- सीतारमण

सीतारमण ने गुरुवार को वॉशिंगटन में भारतीय संवाददाताओं से कहा, 'मैं आरोप-प्रत्यारोप में नहीं उलझने की बात कहने के लिए डॉ मनमोहन सिंह का सम्मान करती हूं, लेकिन किसी बात का संदर्भ समझाने के लिए किसी खास अवधि में कब और क्या गलत हुआ, यह याद करना अत्यावश्यक है क्योंकि अब आरोप मुझ पर लग रहे हैं कि अर्थव्यवस्था को लेकर कोई विमर्श है ही नहीं.'


सीतारमण, मनमोहन सिंह के उन आरोपों का जवाब दे रहीं थीं जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार समाधान ढूंढने की बजाए हमेशा अपने प्रतिद्वंद्वियों पर दोष मढ़ने की कोशिश करती है.


सीतारमण ने दिया था यह बयान

मुंबई में हुए संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की यह टिप्पणी सीतारमण के एक बयान के बाद आई थी. सीतारमण ने न्यूयॉर्क के कोलंबिया विश्वविद्यालय में कहा था कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को उनके सबसे “बुरे दौर” में पहुंचाने के लिए मनमोहन सिंह-रघुराम राजन की जोड़ी जिम्मेदार है.


सीतरामण ने कहा कि सरकार सुनती है और फिर प्रतिक्रिया देती है. अगर यह बताना है कि किसी क्षेत्र में क्यों परेशानी है, तो आज की सरकार को याद करना होगा कि पहले क्या गलत हुआ है. वित्त मंत्री ने क्या गलत हुआ था, यह याद करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर इसका कारण वह दौर है जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे और रघुराम राजन आरबीआई के गवर्नर थे.


यह भी पढ़ें:  मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात पर साधा निशाना

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल