Trending:
होमताजा खबरदेश
Telangana Chunav 2023:स‍िकंदराबाद पर टी पद्मा राव के सामने हैट्र‍िक की चुनौती

Secunderabad Telangana Chunav 2023: स‍िकंदराबाद पर ट‍िकी सबकी न‍िगाहें, ड‍िप्‍टी स्‍पीकर टी पद्मा राव गौड़ के सामने हैट्र‍िक लगाने की चुनौती

Last Updated:

Secunderabad Telangana Chunav 2023: स‍िकंदराबाद विधानसभा (Secunderabad Assembly) तेलंगाना की खास सीट है, जहां 2018 में तेलंगाना राष्ट्र समिति (अब BRS)के टी पद्मा राव गौड (T. Padma Rao Goud) ने कांग्रेस के कसानी ज्ञानेश्वर मुदिराज को 45,470 वोटों के अंतराल से हराकर जीत दर्ज की थी. तेलंगाना व‍िधानसभा के ड‍िप्‍टी स्‍पीकर टी पद्मा राव इस सीट से जीत की हैट्र‍िक लगाने के ल‍िए चुनावी दंगल में उतरे हैं.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन
हाइलाइट्स

तेलंगाना. तेलंगाना व‍िधानसभा (Telangana Assembly Election 2023) की 119 सीटों पर 30 नवंबर को चुनाव होने जा रहे हैं. इन सभी सीटों में से स‍िकंदराबाद विधानसभा (Secunderabad Assembly) महत्‍वपूर्ण सीट है, जहां 2018 में तेलंगाना राष्ट्र समिति (अब BRS) के टी पद्मा राव गौड़ (T. Padma Rao Goud) ने कांग्रेस के कसानी ज्ञानेश्वर मुदिराज को 45,470 वोटों के अंतराल से हराकर जीत दर्ज की थी. तेलंगाना व‍िधानसभा के ड‍िप्‍टी स्‍पीकर टी पद्मा राव इस सीट से जीत की हैट्र‍िक लगाने के ल‍िए चुनावी दंगल में उतरे हैं. इस सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह आने वाले चुनावों में जनता तय करेगी.

तेलंगाना विधानसभा के डिप्टी स्पीकर टी पद्मा राव इस सीट से जीत की हैट्रिक लगाने के लिए चुनावी दंगल में उतरे हैं. Photo-News18

विज्ञापन

हैदराबाद (Hyderabad) ज‍िला अंतर्गत स‍िकंदराबाद विधानसभा सीट (Secunderabad Assembly) पर टी पद्मा राव को तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा गया है. अभी दूसरी पार्ट‍ियों की ओर से प्रत्‍याश‍ियों के नामों का ऐलान करना बाकी है. इस सीट से टी पद्मा राव 2014 और 2018 के 2 चुनाव लगातार जीतते आए हैं. केसीआर की पार्टी बीआरएस इस बार भी तेलंगाना का चुनाव असादुद्दीन औवेसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के साथ म‍िलकर लड़ रही है.

विज्ञापन

अमित शाह ने हैदराबाद मुक्ति दिवस पर फहराया तिरंगा, बोले- वोट बैंक की राजनीति की वजह से नहीं मनता था यह दिन

तेलंगाना में प‍िछला चुनाव 7 दिसंबर, 2018 को हुआ था. साल 2014 में आंध प्रदेश के विभाजन के बाद यह पहला चुनाव था. यह चुनाव इसलिए हुआ था, क्योंकि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अपने कार्यकाल से 9 माह पहले ही इस्तीफा देकर समय से पहले चुनाव करवाने का फैसला किया था. केसीआर ने कहा था कि वह नहीं चाहते कि राज्य विधानसभा चुनाव और राष्ट्रीय चुनाव एकसाथ हों, क्योंकि वह एकबार में एक ही चुनाव चाहते हैं. इसका फायदा केसीआर को विधानसभा चुनावों में म‍िला था.

विज्ञापन

तेलंगाना में मतदाताओं की संख्‍या 2.99 करोड़ से ज्‍यादा
साल 2018 के चुनावों में केसीआर की पार्टी टीआरएस (अब बीआरएस) ने 119 सीटों में से 88 सीटों पर जीत हास‍िल की थी. जबक‍ि कांग्रेस को 19, एआईएमआईएम को 7, टीडीपी को 2, भाजपा को 1 और अन्‍य ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी. तेलंगाना में बीआरएस, एआईएमआईएम, कांग्रेस, भाजपा, टीडीपी के अलावा बसपा, ऑल इंड‍िया फॉरवर्ड ब्‍लॉक, सीपीआई, सीपीएम भी मजबूती से चुनावी दंगल में उतरती रही हैं. तेलंगाना में कुल मतदाताओं की संख्‍या 2,99,77,659 है. इन पुरुष मतदाता 1,50,50,464, मह‍िला मतदाता 1,49,25,243 और ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्‍या 1,952 है.

About the Author

Bhupender Panchal
करीब 18 साल से पत्रकार‍िता के पेशे से जुड़ा हूं. वीर अर्जुन (मॉर्न‍िंग) से अपने पत्रकारिता कर‍ियर की शुरूआत की. नेटवर्क18 ग्रुप (Network18) की (News18Hindi) वेबसाइट से जुड़ने (Dec. 2020) से पहले कई अखबारों व ड‍िज‍िटल सेक्‍शन में द‍िल्‍ली राज्‍य ब्‍यूरो की ज‍िम्‍मेदारियां बखूबी न‍िभाई हैं. द‍िल्‍ली से लेकर देश-दुन‍िया की खबरों पर काम क‍िया. द‍ि‍ल्‍ली की खबरों पर खास पकड़ रही तो जो BOSS ने चाहा, वो 'सर्वोपर‍ि' रहा. वर्तमान में न्यूज18 हिंदी की मेन होम पेज टीम का ह‍िस्‍सा हूं... देश और दुन‍िया के साथ द‍िल्‍ली/ राज्‍यों से जुड़ी खास खबरों (Regional से अलग) और अपराध सेक्‍शन पर काम क‍र रहा हूं... 2002 में JMI University से MA (ह‍िस्‍ट्री), 2003 में MCRPV, Bhopal (MP) से PG Diploma (Media), 2011 में KUK (Haryana) से MA (MC) की है... मुझसे यहां भी कनेक्‍ट हो सकते हैं- Twitter, FB, Linkedin, Instagram, Koo पर
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल