Vande Bharat Mission: ब्रिटेन से मुंबई लौटे 325 भारतीय, आज अमेरिका से वापस आएंगे लोग
Vande Bharat Mission: लंदन से भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष उड़ान रविवार रात मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची.
नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए शुरू किए गए ‘वंदे भारत’ मिशन (Vande Bharat Mission) के तहत ब्रिटेन से एअर इंडिया (Britain to India) की पहली उड़ान शनिवार को लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से रवाना हो गई, जो रविवार सुबह मुंबई पहुंची.
पढ़ें लाइव अपडेट्स:-
>>लंदन में पिछले डेढ़ महीने में फंसे 325 भारतीयों को लेकर एअर इंडिया फ्लाइट मुंबई पहुंच चुकी है. फ्लाइट में ज्यादातर स्टूडेंट्स और पर्यटक थे. एयरपोर्ट सबकी स्क्रीनिंग होगी. फिर सभी को 14 दिन के लिए अलग-अलग होटल में क्वॉरंटाइन करके रखा जाएगा.
Vande Bharat Mission के तहत आज आएंगी ये फ्लाइट्स
>>दोहा से कोचीन की फ्लाइट 1.40 बजे भारत पहुंचेगी. वहीं सिंगापुर से मुंबई की फ्लाइट दोपहर 12.30 बजे पहुंचेगी. साथ ही रियाद से दिल्ली की फ्लाइट रविवार को रात 8 बजे पहुंचेगी. इसके साथ ही कुवैत से चेन्नई की फ्लाइट रात 9.35 बजे पहुंचेगी.
>>क्वालालंपुर से कोचीन की फ्लाइट रात 10.15 बजे पहुंचने की उम्मीद है और दोहा से त्रिवेंद्रम की फ्लाइट 10.45 बजे तक आएगी. इसके साथ ही लंदन से दिल्ली की एक फ्लाइट रविवार रात 11.50 बजे आएगी.
>> मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर चार मई से 10 मई के दौरान मुंबई हवाईअड्डे पर भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए संचालित उड़ानों में ब्रिटेन, अमेरिका, सिंगापुर, मलेशिया, बांग्लादेश और फिलीपींस जैसे देशों से फंसे भारतीय नागरिक उतरेंगे.
>>वंदे भारत मिशन (Vande Bharat Mission) के तहत 12 देशों में फंसे करीब दो लाख भारतीयों को वापस लाया जाएगा. अमेरिका, ब्रिटेन, बांग्लादेश, मलेशिया, फिलिपींस, सिंगापुर, यूएई, सऊदी अरब, कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान में फंसे भारतीयों को लाया जा रहा है.
>>दूसरी ओर, भारतीय नौसना विदेशों में फंसे भारतीयों को समुद्र के रास्ते वापस लाने के लिए समुद्र सेतु अभियान चला रही है. इसके तहत नौसेना का युद्धपोत INA जलाश्व 698 भारतीयों को लेकर मालदीव की राजधानी माले से केरल के कोच्चि के लिए रवाना हो चुका है. इसके रविवार शाम तक कोच्चि पहुंचने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: भारतीयों से पैसे लेने पर कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार को बताया 'लालची', जवाब मिला-आप तो पेमेंट कर सकती हैं
