Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरPunjab
सनी देओल की संसद सदस्यता पर खतरा, EC ने भेजा नोटिस

सनी देओल की संसद सदस्यता पर खतरा, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

Last Updated:

गुरदासपुर से चुनाव लड़कर जीत हासिल करने वाले बीजेपी कैंडिडेट सनी देओेल का चुनाव खर्च 86 लाख रुपये से ज्यादा पाया गया है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

पंजाब के गुरदासपुर से जीत हासिल करने वाले बीजेपी कैंडिडेट सनी देओेल की लोकसभा सदस्यता खतरे में है. चुनाव आयोग ने लोकसभा के उम्मीदवार के लिए कुल खर्च की सीमा 70 लाख रुपये तय की थी. नियमानुसार तय सीमा से ज्यादा खर्च करने पर संबंधित उम्मीदवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही यह भी नियम है कि अगर कोई उम्मीदवार ज्यादा खर्च करके जीत भी गया तो आयोग कार्रवाई करते हुए जीते हुए कैंडिडेट की सदस्यता रद कर दूसरे नंबर पर रहे कैंडिडेट को विजेता घोषित कर देगा. गुरदासपुर से चुनाव लड़कर जीत हासिल करने वाले बीजेपी कैंडिडेट सनी देओेल का चुनाव खर्च 86 लाख रुपये से ज्यादा पाया गया है.

सनी देओल फाइल फोटो


विज्ञापन

मांगा चुनाव में हुए खर्च का लेखा-जोखा

वहीं सनी देओल से हिसाब-किताब लगाने में जुटे चुनाव पर्यवेक्षकों (ऑब्जर्बर्स) ने उनसे दोबारा डिटेल की मांग की है. वहीं दूसरी ओर सनी देओल के लीगल एडवाइजरों का कहना है कि चुनाव खर्च का हिसाब-किताब लगाने में चुनाव आयोग की टीम से गलती हो गई है. जल्द ही चुनाव पर्यवेक्षकों को जांच करने के बाद सही खर्च की डिटेल दे दी जाएगी.

विज्ञापन


सुनील जाखड़ ने खर्च किए 63 लाख रुपये

वही गुरदासपुर सीट से सनी देओल से हारने वाले कांग्रेस कैंडिडेट सुनील जाखड़ ने चुनाव में 63 लाख, आप के पीटर मसीह ने 7 लाख 65 हजार, लालचंद कटारूचक्क ने 9 लाख 62 हजार रुपये खर्च किए.


खर्च छुपाने पर किया जा सकता है डिस्क्वालिफाई

चुनाव आयोग के मुताबिक आरपी एक्ट 1951 की धारा 77 के मुताबिक अगर कोई कैंडिडेट निर्धारित सीमा से ज्यादा खर्च कर चुनाव आयोग से इसकी जानकारी छिपाता है तो उसे डिस्क्वालिफाई किया जा सकता है. वहीं कांग्रेस कैंडिडेट सुनील जाखड़ ने कहा कि नियमों का उल्लंघन साबित होने पर चुनाव आयोग को सन्नी देओेल के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.


यह भी पढ़ें-पहली बार संसद पहुंचे सनी देओल ने शपथ लेते वक्त कर दी यह गलती


एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएंगी आपके पास, सब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी  WhatsApp अपडेट्स

और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

कुंभ राशि वालों के लिए ग्रोथ का संकेत! करियर में सफलता, लव लाइफ में मिठास

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल