Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरराजस्थानअलवर
Alwar News: मां बनी कुमाता! अपनी 9 माह की मासूम का गला दबाकार घर से हुई फरार

Alwar News: मां बनी कुमाता! अपनी 9 माह की मासूम का गला दबाकार घर से हुई फरार, सदमे में परिवार...

Written by:
Last Updated:

Alwar News: खैरथल-तिजारा के मूसाखेड़ा गांव में एक मां द्वारा अपनी 9 माह की बेटी की गला दबाकर हत्या से सनसनी फैल गई. आरोपी महिला रूमिज़ा पहले भी पशुओं को जहर देकर मार चुकी है और घर में आग लगा चुकी थी. घटना के बाद महिला फरार है और पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

खैरथल-तिजारा. जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ा गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक महिला ने अपनी नौ माह की मासूम बालिका की गला दबाकर हत्या कर दी. इस जघन्य घटना के बाद पूरा गांव स्तब्ध है. परिजनों के अनुसार, आरोपी महिला रूमिज़ा हत्या के बाद घर से फरार हो गई है.

मृतक बालिका के दादा आज़ाद खान ने किशनगढ़बास थाने में मामला दर्ज कराया. रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से रूमिज़ा के व्यवहार में तनाव और असामान्यता दिख रही थी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य को अंदाजा नहीं था कि बात यहाँ तक पहुँच जाएगी कि वह अपनी ही बच्ची की जान ले लेगी.

विज्ञापन

पुलिस मौके पर, शव मोर्चरी में रखवाया
घटना की सूचना मिलते ही किशनगढ़बास पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और बालिका के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया. पुलिस टीम ने घर का मुआयना कर संभावित सबूत जुटाए. इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश और शोक व्याप्त है. पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की है.

महिला पर गंभीर आरोप: पहले भी कर चुकी कई घटनाएँ
परिजनों ने बताया कि रूमिज़ा पहले भी कई खतरनाक घटनाओं को अंजाम दे चुकी है, जो उसके असामान्य व्यवहार की ओर इशारा करती हैं.

  • पशुओं को जहर दिया था: परिजनों ने बताया कि 11 नवंबर को महिला ने घर की भैंसों को चारे में जहर मिला दिया था. दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई थी. परिवार तब से ही बेहद परेशान था.
  • कुछ दिन पहले घर में लगाई थी आग: परिजनों ने यह भी बताया कि महिला ने कुछ समय पहले घर में आगजनी की घटना भी की थी, जिसे परिवार ने मिलकर बुझाया और मामला शांत कराया.

इन घटनाओं की वजह से परिवार सदमे में था, लेकिन किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि वह अपनी ही मासूम बेटी की जान ले लेगी.

विज्ञापन

 जांच में जुटी पुलिस
हत्या की जानकारी के बाद अस्पताल में परिजनों भीड़ लग गई. पुलिस ने पूरी घटना की गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपी महिला की तलाश तेज कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला की मानसिक स्थिति और पारिवारिक विवादों को भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा, ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

रंगभरी एकादशी पर शिवजी की इस शुभ मुहूर्त पर करें पूजा, जानें महत्व,पारण का समय

धनु समेत 3 राशियों के जीवन में आएगा उत्साह और जोश! पढ़ें आज का टैरो ​राशिफल

शादी के बाद पहली होली लड़की ससुराल में क्यों नहीं मनाती है? जानिए परंपरा

क्या आप भी बिना शब्दों के चिंता कर सकते हैं? श्री श्री रवि शंकर से जानिए जीवन

और देखें

ताज़ा समाचार

'संघ शाखा में गाय का दूध या भैंस का', दूध वाले बयान पर डोटासरा ने ली चुटकी!

लोन वसूली करने पहुंचे थे, लेकिन गलत दरवाजा खटखटा बैठे;मचा बवाल, हुई जमकर पिटाई

'दाढ़ी वालों को देखते ही डर जाता हूं', किस बात पर जगदीप धनखड़ ने ऐसा कह दिया!

बाड़मेर: खेत से निकलने लगा क्रूड ऑयल, लीकेज सोर्स का पता नहीं

'सहारण साहब आप तो मेरे समधी हो, समझा करो', डोटासरा ने क्यों कहा ऐसा

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल