Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरखेल
आकाश चोपड़ा ने WTC फाइनल और एशिया कप के लिए चुनी अलग-अलग टीमें

आकाश चोपड़ा ने WTC फाइनल और एशिया कप के लिए चुनी अलग-अलग टीमें, इन खिलाड़ियों को बनाया कप्तान

Last Updated:

एशिया कप (Asia Cup 2021) का आयोजन श्रीलंका में जून में होना है. बीसीसीआई इस टूर्नामेंट में दूसरे दर्जे की टीम इंडिया भेज सकती है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. भारतीय टीम को 18 से 22 जून तक आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलना है. टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम से है. इसके अलावा इसी महीने में श्रीलंका में एशिया कप भी प्रस्तावित है. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर टीम इंडिया कैसे इन दोनों प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) दो अलग-अलग टीमें उतार सकती है. बीसीसीआई एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए दूसरे दर्जे की टीम भेजेगी. टीम का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के भारतीय खिलाड़ियों को इंग्लैंड में ही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारतीय टीम वहीं रहेगी और इस दौरान दूसरे दर्जे की टीम श्रीलंका में एशिया कप में हिस्सा ले सकती है.

भारत की दूसरी दर्जे की टीम एशिया कप में हिस्सा ले सकती है PTI

विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ऐसे में दो अलग-अलग टीमें चुनी हैं, जिसमें एक आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी और दूसरी एशिया कप में हिस्सा ले सकती है. वर्तमान में केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन और यजुवेंद्र चहल जैसे बड़े खिलाड़ी टेस्ट टीम में अपनी जगह में नाकाम रहे हैं. ये खिलाड़ी एशिया कप में हिस्सा ले सकते हैं. आकाश चोपड़ा ने शिखर धवन की अगुवाई में एशिया कप के लिए 16 सदस्यीय टीम चुनी है. हालांकि एशिया कप को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

विज्ञापन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीमः रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव.

एशिया कप के लिए भारतीय टीमः शिखर धवन (कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, मनीष पांडे, ईशान किशन, राहुल तेवतिया, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी.

विज्ञापन

और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

लगातार 6 हार के बाद भारत को नसीब हुई जीत... शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को हराया

जर्मन ओपन: श्रीकांत और तन्वी शर्मा की चुनौती, टूर्नामेंट में और कितने भारतीय?

लगातार छठी हार... भारत ने की सबसे बड़ी गलती, ऑस्ट्रेलिया ने दिया जख्म

रग्बी स्टार के साथ घिनौना हादसा, कुत्ते की पॉटी में गिरते ही सड़ने लगा शरीर

कप्तान बदलने से भी नहीं टूटा हार का सिलसिला, भारत नहीं झेल पाया जवाबी हमला

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल