Trending:
होमताजा खबरमोबाइल-टेक
सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Samsung का लेटेस्ट फोन, मिलेगी 8GB RAM

सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Samsung का लेटेस्ट स्मार्टफोन, मिलेगी 8GB RAM

Last Updated:

सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यहां से Samsung galaxy F62 स्मार्टफोन्स को बेहतरीन डील पर घर लाया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

सैमसंग (Samsung) के हाल ही में लॉन्च हुए 7000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन गैलेक्सी F62 (Samsung Galaxy F62) को काफी अच्छी डील पर घर लाने का मौका दिया जा रहा है. सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यहां से स्मार्टफोन्स को बेहतरीन डील पर घर लाया जा सकता है. सैमसंग.कॉम से ग्राहक इस फोन को 2500 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है, जिसका फायदा ग्राहक ICICI बैंक कार्ड पर पा सकते हैं. इसके अलावा मोबिक्विक की तरफ से भी कैशबैक पाया जा सकता है.

Samsung Galaxy F62 में 7000mAh की बैटरी दी गई है.

विज्ञापन

जानकारी के लिए बता दें कि इस फोन की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये रखी गई है. आइए जानते हैं कैसे हैं इस फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस…

(ये भी पढ़ें- काफी सस्ते में मिल रहा है Realme का 5G स्मार्टफोन, मिलेगा 30W की डार्ट चार्ज सपोर्ट, 8GB RAM)

सैमसंग गैलेक्सी F62 में 6.7 इंच का सुपर AMOLED+ इनफिनिटी-O डिस्प्ले दिया गया है. फोन में कंपनी का एक्सीनोस 9825 प्रोसेसर दिया है. इस फोन को 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है, जो कि माइक्रो SD के ज़रिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. ये फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड वन यूआई 3.1 पर काम करता है.

विज्ञापन

पावर के लिए गैलेक्सी एफ62 में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो कि 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, एनएफसी, जीपीएस, जीपीआरएस, माइक्रो-यूएसबी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं.

(ये भी पढ़ें- 400 रुपये से भी कम के हैं ये शानदार फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान! मिलेगा 3300GB डेटा, जानें आपके लिए कौन सा है बेस्ट)

फोन में 64 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा
कैमरे के तौर पर गैलेक्सी F62 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. फोन में फ्रंट के तौर पर सेल्फी कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है.

विज्ञापन

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग

नया AC खरीदने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां

प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ Galaxy S26 सीरीज लॉन्च, नहीं झांक पाएंगे बगल वाले

1 मार्च से महंगे हो सकते हैं OnePlus 15R समेत कई स्मार्टफोन, AI टैक्स का असर!

क्या 'डार्क वेब' पर बिकता है आपका पैन और आधार? ₹500 में कैसे लीक होता है डेटा?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल