Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरमोबाइल-टेक
BSNL ग्राहकों की सेवाएं कभी भी हो सकती हैं बंद! जानें पूरा मामला...

BSNL ग्राहकों की सेवाएं कभी भी हो सकती हैं बंद! जानें क्या है पूरा मामला...

Last Updated:

ढांचागत क्षेत्र की कंपनियों ने कहा कि भुगतान नहीं होने के चलते देश में कई स्थानों पर पहले ही मोबाइल सेवाएं बाधित होने लगी हैं...

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

दूरसंचार ढांचागत कंपनियों ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल (BSNL) से 1,500 करोड़ रुपये का बकाया तत्काल चुकाने को कहा है. इन कंपनियों ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर वे दूरसंचार कंपनी की सेवाएं चालू रखने के लिए जरूरी खर्च करने में असमर्थ हैं. ढांचागत क्षेत्र की कंपनियों ने कहा कि भुगतान नहीं होने के चलते देश में कई स्थानों पर पहले ही मोबाइल सेवाएं बाधित होने लगी हैं.

BSNL ग्राहकों को फ्री में 4G SIM दे रहा है.


विज्ञापन

उद्योग संगठन टॉवर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स एसोसिएशन (टीएआईपीए) के तहत आठ ढांचागत कंपनियों के समूह ने गुरुवार को बीएसएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पी के पुरवार को पत्र लिखकर पीएसयू की सेवाओं को बनाए रखने के लिए जरूरी बिजली, डीजल, बैटरी आदि के भुगतान में समस्या के चलते बकाया राशि तत्काल चुकाने की मांग की है.


विज्ञापन

(ये भी पढ़ें- Honor के नए 5G फोन ने तोड़ा रिकॉर्ड, सिर्फ 1 सेकेंड में बिक गए 100 करोड़ से ज़्यादा के फोन)


टीएआईपीए के महानिदेशक टीआर दुआ ने एक बयान में कहा कि बीएसएनएल पर कुल 1,500 करोड़ रुपये लंबे समय से बकाया हैं, जिसके चलते समस्या गंभीर हो गई है. हम इस मामले में बीएसएनएल के सीएमडी से तत्काल हस्तक्षेप और समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं.


उन्होंने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र की ढांचागत कंपनियां पहले ही वित्तीय संकट का सामना कर रही हैं और इस समय जारी लॉकडाउन के दौरान नेटवर्क को सुचारू बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं. इस संबंध में बीएसएनएल को भेजे गए सवालों पर कंपनी ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.


(ये भी पढ़ें-Jio का बेहद सस्ता प्लान! 100 रुपये से कम में महीने भर करें फ्री कॉलिंग, मिलेगा 3GB डेटा)


टीएआईपीए ने इंडस टावर्स लिमिटेड, एटीसी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, भारती इंफ्राटेल लिमिटेड, टावर विजन लिमिटेड, स्टरलाइट टेक्नालॉजीज लिमिटेड, स्पेस टेलीलिंक लिमिटेड, एप्लाइड सोलर टेक्नालॉजीज और कॉसलाइट इंडिया लिमिटेड की तरफ से बीएसएनएल के सीएमडी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग

नया AC खरीदने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां

प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ Galaxy S26 सीरीज लॉन्च, नहीं झांक पाएंगे बगल वाले

1 मार्च से महंगे हो सकते हैं OnePlus 15R समेत कई स्मार्टफोन, AI टैक्स का असर!

क्या 'डार्क वेब' पर बिकता है आपका पैन और आधार? ₹500 में कैसे लीक होता है डेटा?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल