Trending:
होमताजा खबरमोबाइल-टेक
यहां 5,000 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus का ये नया फोन, ऐसे करें खरीदारी

यहां 5,000 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus का ये नया फोन, ऐसे करें खरीदारी

Last Updated:

OnePlus 6 पर यह ऑफर Amazon पर मिलेगा. ऑफर सिर्फ 5 दिन के लिए है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

चीन की कंपनी OnePlus के नए मोबाइल फोन OnePlus 6 पर एक शानदार ऑफर आया है. OnePlus 6 पर यह ऑफर Amazon पर मिलेगा. ऑफर सिर्फ 5 दिन के लिए है. Amazon ने घोषणा की है कि 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज वाले OnePlus 6 पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. OnePlus 6 पर 5,000 रुपये का यह डिस्काउंट 24 अक्टूबर से शुरू होने वाले Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में मिलेगा. 64GB वाले OnePlus 6 की कीमत फिलहाल 34,999 रुपये है, लेकिन 24-28 अक्टूबर तक चलने वाली सेल में यह फोन 29,999 रुपये का मिलेगा.

64GB वाले OnePlus 6 की कीमत 34,999 रुपये है, लेकिन Amazon की सेल में यह 29,999 रुपये में मिलेगा.


विज्ञापन

OnePlus 6 के सभी वैरिएंट पर है ये ऑफर

64GB वाले OnePlus 6 का मार्केट रेट 34,999 रुपये है, लेकिन अमेजन की सेल में यह 29,999 रुपये का मिलेगा. वहीं, 128GB वाले OnePlus6 का मार्केट रेट 39,999 रुपये है. अमेजन की सेल में 128GB वाला OnePlus 6 ऑफर में 34,999 रुपये में मिलेगा. वहीं, 256GB वाले OnePlus 6 का मार्केट प्राइस 43,999 रुपये है, लेकिन यह फोन अमेजन पर 38,999 रुपये में मिलेगा.

विज्ञापन


OnePlus आमतौर पर अपने स्मार्टफोन के दाम नहीं घटाती है. ऐसी सेल के दौरान कंपनी आमतौर पर कैशबैक, एडिशनल एक्सचेंज डिस्काउंट देती है. हालांकि, Xiaomi के Poco F1 से मिल रही कड़ी टक्कर और इसकी आक्रामक प्राइस स्ट्रैटेजी के कारण OnePlus को भारत में अपनी रणनीति पर शायद दोबारा विचार करना पड़ा है. 29,999 रुपये में OnePlus 6 ग्राहकों के लिए एक अच्छी डील साबित हो सकती है. OnePlus जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 6T लाने की तैयारी में है.


जहां तक शियोमी के Poco F1 की कीमत की बात है तो 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 20,999 रुपये है. वहीं, 6GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले Poco F1 की कीमत 23,999 रुपये है. जबकि, 8GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 28,999 रुपये है.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग

नया AC खरीदने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां

प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ Galaxy S26 सीरीज लॉन्च, नहीं झांक पाएंगे बगल वाले

1 मार्च से महंगे हो सकते हैं OnePlus 15R समेत कई स्मार्टफोन, AI टैक्स का असर!

क्या 'डार्क वेब' पर बिकता है आपका पैन और आधार? ₹500 में कैसे लीक होता है डेटा?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल