मोबाइल फोन की दुनिया में होगी HTC की जोरदार वापसी, लॉन्च करेगा प्रीमियम स्मार्टफोन
HTC अप्रैल में एक नया हाई-एंड स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. यह फोन मेटावर्स (Metaverse) फंक्शनलिटी से लैस होगा. इसे उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया जा रहा है, जो वर्चुअल रियलिटी (VR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) ऐप्लीकेशन का इस्तेमाल करना चाहते हैं.
HTC Mobile Phones Price List: लंबे समय की खामोशी के बाद ताइवान की बेस्ट स्मार्टफोन निर्माता कंपनी HTC जल्द ही मोबाइल फोन की दुनिया में वापसी करने जा रही है. प्रीमियम स्मार्टफोन के बाजार में कभी HTC का जलवा हुआ करता था. लेकिन कंपनी ने खुद को लो-एंड सैगमेंट पर ही खुद को समेट लिया था. एचटीसी अब एकबार फिर हाई-एंड सैगमेंट में धमाकेदार वापसी की योजना बना रही है.
कंपनी के अनुसार, HTC अप्रैल में एक नया हाई-एंड स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. यह फोन मेटावर्स (Metaverse) फंक्शनलिटी से लैस होगा. इसे उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया जा रहा है, जो वर्चुअल रियलिटी (VR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) ऐप्लीकेशन का इस्तेमाल करना चाहते हैं. HTC का नया स्मार्टफोन मेटावर्स फंक्शनलिटी के साथ आएगा.
ऑगमेंटेड रियलिटी और वर्चुअल रियलिटी
टेक एक्सपर्ट कहते हैं कि ऑगमेंटेड रियलिटी और वर्चुअल रियलिटी के मामले में एचटीसी कोई नया धमाका कर सकता है. क्योंकि, Google और सैमसंग जैसे कई बड़े नाम एआर / वीआर मोबाइल डिवाइस के मामले में ज्यादा कामयाब नहीं रहे हैं. ताइवानी कंपनी पीसी वर्चुअल रियलिटी स्पेस में टॉप प्लेयर्स में से एक है और इसे मोबाइल उपकरणों पर लाकर अपने अनुभव का उपयोग कर सकती है.
यह भी पढ़ें- Motorola Edge 30 Pro पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, Flipkart पर पहली सेल आज
एशियाई बाजार के HTC मैनेजर चार्ल्स हुआंग के अनुसार, कंपनी अपने नए स्मार्टफोन में कुछ मेटावर्स फीचर्स लाने योजना में है. HTC के सह-संस्थापक और CEO चेर वॉन्ग का कहना है कि HTC की योजना बड़े पैमाने पर वर्चुअल रियलिटी प्रोडक्ट वाले बाजार में निवेश करने की है. इस समय कंपनी B2B सेक्टर पर ध्यान दे रही है. HTC कंपनी फिलहाल मीटिंग्स, कॉन्फ्रेंस और शॉपिंग सॉल्यूशंस के साथ एंटरप्राइज मार्केट खोलने की कोशिश कर रही है.
HTC Wildfire E lite स्मार्टफोन
HTC ने पिछले महीने की शुरूआत में HTC Wildfire E lite स्मार्टफोन लॉन्च किया था. यह फोन डुअल रियर कैमरा और Android Go के साथ पेश किया गया. यह एक बजट फोन था जो साउथ अफ्रीका और रूस के बाजार में पेश किया गया. HTC Wildfire E lite स्मार्टफोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. HTC का नया स्मार्टफोन Android 10 Go Edition पर काम करता है. इसमें 5.45-inch का HD+ (720×1,440 pixels) डिस्प्ले दिया गया है.
