Facebook: गेमिंग ऐप को बंद करेगी मेटा, 28 अक्टूबर के बाद नहीं कर सकेंगे डाउनलोड
Facebook Mobile Gaming App Shut Down: फेसबुक अपने गेमिंग ऐप को बंद करने जा रही है. इस ऐप के दोनों एंड्रॉयड और आईओएस वर्जन को 28 अक्टूबर के बाद से डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा. फेसबुक ने अप्रैल 2020 में गेमिंग ऐप लॉन्च किया था.
नई दिल्ली. फेसबुक अपने गेमिंग ऐप को बंद करने जा रही है. इस ऐप के दोनों एंड्रॉयड और आईओएस वर्जन को 28 अक्टूबर के बाद से डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा. पिछले कुछ साल से फेसबुक बड़ा होती जा रही थी. इस दौरान कंपनी लगातार नई सर्विस और ऐप्स का विस्तार करती रही. हालांकि, कई लोगों का मानना है कि मेटा अब फेसबुक की तेजी से खराब होती प्रतिष्ठा पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रही है. इस कोशिश में कंपनी नियमित रूप से ऐप्स बंद कर रही है.
इसी क्रम में कंपनी ने गेमिंग ऐप को बंद करने का फैसला किया है. बता दें कि इस ऐप को दो साल पहले ही कोरोना काल में लॉन्च किया गया था. इस ऐप की मदद से बिना गेम ऐप को डाउनलोड किए गेम खेला जा सकता है. यह ऐप को गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.
यह प्रोडक्ट भी किए बंद
इससे पहले मेटा ने फेसबुक पॉडकास्ट और फेसबुक लाइव शॉपिंग सहित कई फेसबुक ऐप को भी बंद कर दिया था. इसके अलावा कंपनी ने नोवी नामक अपने नियोजित डिजिटल वॉलेट ऐप का काम भी रोक दिया है और कथित तौर कंपनी ने अपनी स्मार्टवॉच पर काम करना बंद कर दिया है.
यह भी पढ़ें- Android यूजर्स को जल्द मिलेगा नया फीचर, गूगल कॉन्टैक्ट्स को कर सकेंगे मैनेज
यूजर्स को दी जानकारी
कंपनी ने यूजर्स के लिए एक अपडेट में कहा कि इस ऐप के लॉन्च होने के बाद से गेमर्स और प्रशंसकों के लिए एक संपन्न कम्युनिटी बनाने के लिए आपने जो कुछ भी किया है, उसके लिए हम आप सभी का दिल से धन्यवाद देते हैं. बेशक हमने इसे बंद करने जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद, प्लेयर्स, प्रशंसकों और क्रिएटर्स को उनके पसंदीदा गेम से जोड़ने का हमारा मिशन नहीं बदला है. आप जब भी फेसबुक ऐप में गेमिंग पर जाएंगे, आप अपने गेम, स्ट्रीमर और ग्रुप को ढूंढ सकेंगे.
कोरोना काल में पेश किया था ऐप
बता दें कि फेसबुक ने अप्रैल 2020 में गेमिंग ऐप लॉन्च किया था. ऐप लॉन्च करने का उद्देश्य कोरोना काल को भुनाना चाहता था, क्योंकि उस समय लोग अपने घरों में कैद थे और गेम खेलने के लिए नए प्लेटफॉर्म की तलाश कर रहे थे. फेसबुक ने इस ऐप को खड़ा करने के लिए कई कोशिशें कीं. लेकिन कामयाब न हो सकी.
