Trending:
होमताजा खबरमोबाइल-टेक
Paytm ने iPhone यूजर्स के लिए लाॅन्च किया धांसू फीचर्स

Paytm पर बिना यूपीआई पिन के ट्रांसफर होंगे पैसे, iPhone यूजर्स के लिए लाॅन्च हुआ UPI Lite फीचर

Written by:
Last Updated:

Paytm UPI Lite For iOS: यूपीआई लाइट को छोटे मूल्य के लेनदेन को आसान और तेज बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. यह यूपीआई) भुगतान प्रणाली का एक सरलीकृत संस्करण है जिसे सितंबर 2022 में एनपीसीआई द्वारा लॉन्च किया गया था.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

Paytm UPI Lite For iOS Launched: पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने आखिरकार आईओएस (iOS) प्लेटफॉर्म के लिए पेटीएम यूपीआई लाइट (Paytm UPI Lite) सपोर्ट शुरू कर दिया है. यूपीआई लाइट फीचर आईफोन यूजर्स को बिना यूपीआई पिन डाले सुरक्षित और तेज लेनदेन करने की सुविधा देगा. आईओएस के लिए लॉन्च किये गए यूपीआई लाइट ऐप पर रुपे क्रेडिट कार्ड और स्प्लिट बिल फीचर के साथ, मोबाइल नंबर को छिपाने वाली वैकल्पिक यूपीआई आईडी की कई नई विशेषताएं भी शामिल हैं.

यूपीआई लाइट यूपीआई भुगतान प्रणाली का सिंप्लिफाइड वर्जन है. तस्वीर Paytm

विज्ञापन

यूपीआई लाइट यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) भुगतान प्रणाली का एक सरलीकृत संस्करण है जिसे सितंबर 2022 में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा लॉन्च किया गया था. यूपीआई लाइट को छोटे मूल्य के लेनदेन को आसान और तेज बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. यूपीआई लाइट का इस्तेमाल छोटे ट्रांजैक्शन, जैसे किराने का सामान या कम कीमत वाली वस्तुओं के लिए भुगतान करने के लिए किया जा सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Google ने दी चेतावनी! बार्ड से शेयर न करें पर्सनल जानकारी, नहीं तो प्राइवेसी में लग जाएगी सेंध

कैसे काम करता है UPI Lite
UPI लाइट एक ऑन-डिवाइस वॉलेट बनाकर काम करता है, जिसका उपयोग कम मात्रा में पैसों को स्टोर करने के लिए किया जा सकता है. इसके वॉलेट में 2,000 रुपये तक की राशि जमा की जा सकती है. यह सुविधा Paytm और PhonePe सहित कई लोकप्रिय पेमेंट ऐप पर उपलब्ध है. हालांकि, पेटीएम अपने सुपर ऐप पर UPI लाइट लॉन्च करने वाला पहला पेमेंट बैंक बन गया है. अब, पेटीएम ने यूपीआई लाइट को आईओएस प्लेटफॉर्म पर भी ला दिया है.

एक बार यूपीआई लाइट इनस्टॉल करने के बाद उपयोगकर्ता बिना किसी परेशानी के 200 रुपये तक का तत्काल लेनदेन कर सकता है. एक उपयोगकर्ता दिन में दो बार यूपीआई लाइट में 2,000 रुपये तक जोड़ सकता है, जिसका मतलब है कि पेटीएम यूपीआई लाइट में रोजाना अधिकतम 4,000 रुपये तक की लेनदेन की जा सकती है. एक दिन में यूपीआई लाइट से अधिकतम 20 ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं. हालांकि पेटीएम पर इस फीचर का फायदा केवल चुनिंदा बैंक के ग्राहक ही उठा सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: भूल जाइए Air Conditioner और Cooler, आ गया AC जैसी ठंडक देने वाला Bed Sheet! तपती गर्मी में देगा चैन की नींद

विज्ञापन

कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल
यूपीआई लाइट का उपयोग करने के लिए, आपको केवल अपने पेटीएम वॉलेट में पैसे ऐड करने होंगे और फिर उस क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा जिसपर आप भुगतान करना चाहते हैं. लेन-देन तुरंत और बिना पिन की आवश्यकता के हो जाएगा. Paytm UPI Lite का उपयोग करने के प्रोसेस को स्टेप्स में जानें.

1- पेटीएम ऐप खोलें.
2- होम स्क्रीन पर “UPI Lite” आइकन पर टैप करें.
3- यहां अपना बैंक अकॉउंट डिटेल दर्ज करने के बाद कन्फर्म करें.
4- उसके बाद अपने यूपीआई लाइट वॉलेट में पैसे ऐड करें.
5- भुगतान करने के लिए, “UPI Lite” विकल्प चुनें.
6- जिसे पैसे भेजने हों उसके क्यूआर कोड को स्कैन करें.
7- वह राशि दर्ज करें जिसका आप भुगतान करना चाहते हैं.
8- इसके बाद “Pay” पर टैप करते ही बिना UPI के पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग

नया AC खरीदने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां

प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ Galaxy S26 सीरीज लॉन्च, नहीं झांक पाएंगे बगल वाले

1 मार्च से महंगे हो सकते हैं OnePlus 15R समेत कई स्मार्टफोन, AI टैक्स का असर!

क्या 'डार्क वेब' पर बिकता है आपका पैन और आधार? ₹500 में कैसे लीक होता है डेटा?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल