Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरमोबाइल-टेक
रियलमी ने लॉन्च किया ब्लूटूथ कॉलिंग वाला स्मार्टवॉच, जानिए कीमत और खासियतें

Realme TechLife Watch R100: रियलमी ने लॉन्च किया ब्लूटूथ कॉलिंग वाला स्मार्टवॉच, जानिए कीमत और खासियतें

Written by:
Last Updated:

Realme TechLife Watch R100: रियलमी टेकलाइफ वॉच आर100 एक क्लासिक व्रिस्टवॉच है जो कि सर्कुल डायल के साथ आती है. इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. रियलमी इंडिया के ब्रांड रियलमी टेकलाइफ (Realme Techlife) ने गुरुवार को अपना लेटेस्ट स्मार्टवॉच रियलमी टेकलाइफ वॉच आर100 (Realme Techlife Watch R100) को लॉन्च किया. यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग फंक्शन, SPO2 सेंसर जैसे कई दमदार फीचर्स से लैस है. इसकी कीमत 3,999 रुपये है, लेकिन सीमित समय के लिए इसे सिर्फ 3,499 रुपये में खरीदा जा सकता है.

रियलमी टेकलाइफ वॉच आर100 फोटो- twitter.comrealmeTechLifestatus1539869821059211264

रियलमी टेकलाइफ वॉच आर100 एक क्लासिक व्रिस्टवॉच है जो कि सर्कुल डायल के साथ आती है. इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.2 मिलता है जो कि कॉल को सपोर्ट करता है. इस वॉच में 380mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार फुल चार्ज होने पर 7 दिनों तक चल सकती है.

विज्ञापन

विज्ञापन

कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने कहा, “रियलमी टेकलाइफ वॉच आर100 बाजार में मौजूद सबसे आकर्षक और फीचर से भरपूर फिटनेस ट्रैकर्स में से एक है. हम स्थिति को बदलने में यकीन रखते है और यह नई स्मार्टवॉच रियलमी की ‘डेयर टू लीप’ स्पिरिट से मेल खाती है. यह स्मार्टवॉच रियलमी के निरंतर इनोवेशन का रिजल्ट है और इसमें ऐसे फंक्शन्स हैं, जो आज के युवाओं की लाइफस्टाइल से मेल खाती है.”

ये भी पढ़ें- Nothing Phone (1) के बैक साइड में मिलेगा लाइटिंग स्ट्रिप्स, जानिए खासियतें

7 दिन की बैटरी लाइफ, SPO2 सेंसर से लैस
सेठ ने आगे कहा, “नई स्मार्टवॉच इंटेलिजेंट, एडाप्टेबल और पावरफुल है और इसका उद्देश्य आपके रोज के जीवन को आसान बनाना है. हेल्थ और फिटनेस की निगरानी हमेशा से वियरेबल का एक मजबूत हिस्सा रहा है. इस स्मार्टवॉच में हर्ट रेट और SPO2 सेंसर है, जो उन्हें अपने स्वास्थ्य को बेहतर ढंग से मैनेज करने में मदद करता है.”

विज्ञापन

About the Author

vinoy jha
प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 5 वर्षों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 2 वर्षों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. पत्रकारिता में करीब एक दशक का अनुभव रखते हैं. बिजनेस और डिजिटल पेमेंट से जुड़े विषयों को रोचकता से प्रस्तुत करते हैं. News18Hindi से जुड़ने से पहले वह इंडिया न्यूज और सीवीबी जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

1000 कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर, बरेली में सुरक्षा और सहूलियत की उम्मीद

और देखें

ताज़ा समाचार

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग

नया AC खरीदने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां

प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ Galaxy S26 सीरीज लॉन्च, नहीं झांक पाएंगे बगल वाले

1 मार्च से महंगे हो सकते हैं OnePlus 15R समेत कई स्मार्टफोन, AI टैक्स का असर!

क्या 'डार्क वेब' पर बिकता है आपका पैन और आधार? ₹500 में कैसे लीक होता है डेटा?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल