Trending:
होमताजा खबरमोबाइल-टेक
फोन की फोटो-वीडियोज़ को अपनी TV पर देख सकते हैं आप, बदलनी होगी ये एक Setting

फोन की फोटो और वीडियोज़ को अपनी TV पर देख सकते हैं आप, सिर्फ बदलनी होगी ये एक Setting

Last Updated:

अगर आप भी अपने स्मार्टफोन की फोटो और वीडियो को घरवालों के साथ बैठकर टीवी पर देखने का तरीका ढूंढ रहे हैं तो आपके बता दें इसके स्टेप के बारे में...

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

फिल्में हों या वीडियो (Photo-Video) ये सारी चीज़ें बड़ी स्क्रीन पर ज़्यादा अच्छी लगती हैं. तो ज़रा सोचिए कि अगर आपके फोन की फोटोज़ और वीडियोज़ भी टीवी स्क्रीन (TV screen) पर देखा जा सके तो कितना अच्छा हो. अगर आप भी अपने स्मार्टफोन की फोटो और वीडियो को घरवालों के साथ बैठकर टीवी पर देखने का तरीका ढूंढ रहे हैं तो आपके बता दें इसके लिए कई तरीके हैं.

स्क्रीन मिरर के ज़रिए फोन को टीवी से कनेक्ट किया जा सकता है.


विज्ञापन

पहला तरीका तो ये कि फोन की मीडिया फाइल को पेन ड्राइव में डाल दिया जाए और फिर उसे टीवी में प्लग करके देखा जा सके. लेकिन इस तरीके में थोड़ी झंझट है, क्योंकि प्रोसेस थोड़ा लंबा हो जाता है. लेकिन फोन की चीज़ों को टीवी पर देखने का एक और बहुत आसान और अच्छा तरीका है.


विज्ञापन

(ये भी पढ़ें- जल्दी खत्म होती है आपके फोन की बैटरी और डेटा, तो अभी Off कर दें ये 3 Settings)


हम में कई सारे लोगों को ये नहीं पता होगा कि आजकल ज़्यादातर TV में ‘Screen Mirror’ नाम का फीचर मौजूद होता है. जानकारी के लिए बता दें कि अलग-अलग OEM इसे अलग-अलग नाम से बुलाते हैं, जिसमें Miracast और Screen Mirroring शामिल है. साथ ही अगर आप किसी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाली टीवी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसमें Chromecast फीचर मौजूद होता है. इसी तरह का फंक्शन अमेज़न फायर टीवी में भी दिया जाता है.


इन स्टेप को फॉलो करके फोन की फोटो-वीडियोज़ को TV पर देखें...


>>सबसे पहले TV पर Screen Mirroring या Miracast ऑप्शन को ओपेन करें.


>> अब अपने स्मार्टफोन पर  ‘Screen Mirroring’ ऑप्शन को ओपेन करें.


>>ध्यान रहे कि TV और स्मार्टफोन दोनों एक ही Wifi नेटवर्क से कनेक्टेड हो.


>>अब फोन पर लिस्ट में TV का नाम आने का इंतज़ार करें.


>>इसके बाद अपनी TV के नाम पर टैप करें.


>> अब आपके फोन की हर चीज़ TV पर दिखने लगेगी, और फिर इसके बाद फोन की किसी भी फोटो या वीडियो को फोन पर चलाएंगे तो वह आपको सामने TV पर दिखाई देगी.


(ये भी पढ़ें- WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक: बिना फोन देखे जानें किसका आया मैसेज, बेहद आसान है तरीका)

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग

नया AC खरीदने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां

प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ Galaxy S26 सीरीज लॉन्च, नहीं झांक पाएंगे बगल वाले

1 मार्च से महंगे हो सकते हैं OnePlus 15R समेत कई स्मार्टफोन, AI टैक्स का असर!

क्या 'डार्क वेब' पर बिकता है आपका पैन और आधार? ₹500 में कैसे लीक होता है डेटा?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल