Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरमोबाइल-टेक
Xiaomi 12 में होगा पहला Snapdragon 898 प्रोसेसर, मिल सकती है 120W की चार्जिंग

Xiaomi 12 में होगा दुनिया का पहला Snapdragon 898 प्रोसेसर, मिल सकती है 120W की फास्ट चार्जिंग

Last Updated:

शियोमी 12 को लेकर जारी हुई अलग-अलग रिपोर्ट में इसके कई फीचर्स सामने आए हैं.अब लेटेस्ट डेवलपमेंट से कंफर्म हुआ है कि शियोमी 12 पहले ऐसा फोन होगा, जिसमें क्वालकॉम Snapdragon 898 चिप दी जाएगी. माना जा रहा है कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 898, 2022 में पेश किया जाएगा,

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 898 (Qualcomm Snapdragon 898) को लेकर उम्मीद की जा रही है कि ये टॉप-एंड प्रोसेसर होगा. माना जा रहा है कि ये 2022 में एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में पेश किया जाएगा, और अंदाज़ा लगाया जा रहा है किस कंपनी के फोन में इस नए अल्ट्रा पावरफुल चिप के साथ सबसे पहले पेश किया जाएगा. शियोमी 12 सीरीज़ को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही है. इसके फीचर्स और डिज़ाइन पहले ही ऑनलाइन लीक हो गए हैं. अब लेटेस्ट डेवलपमेंट से कंफर्म हुआ है कि शियोमी 12 पहले ऐसा फोन होगा, जिसमें क्वालकॉम Snapdragon 898 चिप दी जाएगी.

File Photo.

विज्ञापन

पॉपुलर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि शियोमी 12 क्वालकॉम Snapdragon 898 के साथ आएगा. बता दें कि शियोमी 11 भी पहला ऐसा फोन था जो  कि स्नैपड्रैगन 888 चिप के साथ आया था.

(ये भी पढ़ें- खुशखबरी! बिना इंटरनेट के भी चल जाएगा WhatsApp, एक साथ 4 डिवाइस में हो जाएगा कनेक्ट)

इसके अलावा एंड्रॉयड सेंट्रल द्वारा भी इसकी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक स्नैपड्रैगन 898 चिपसेट के साथ एक आने वाले स्मार्टफोन की फोटो लीक हुई है. लीक फोटो के मुताबिक, स्नैपड्रैगन 898 में एक क्लस्टर कॉन्फिगरेशन होगा जिसमें 3.0 गीगाहट्र्ज़ पर क्लॉक्ड कॉर्टेक्स-एक्स 2 प्राइम कोर, 2.5 गीगाहट्र्ज़ पर चलने वाले तीन कॉर्टेक्स-ए 710 आधारित कोर और 1.79 गीगाहट्र्ज पर चार एफिशिएंसी-ओरिएंटेड कॉर्टेक्स-ए 510 कोर होंगे.

विज्ञापन

शियोमी 12 को लेकर जारी हुई अलग-अलग रिपोर्ट में इसके कई फीचर्स सामने आए हैं. वनिला शियोमी 12 मॉडल नंबर 2201122G के साथ और शियोमी 12 प्रो मॉडल नंबर 2201123G के साथ आ सकता है. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक स्टैंडर्ड शियोमी 12 अगले महीने लॉन्च किया जाएगा, वहीं शियोमी 12 प्रो और शियोमी 12 अल्ट्रा अगले महीने के शुरुआत में पेश किया जाएगा.

(ये भी पढ़ें- बेहद सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरा वाला Samsung का धांसू स्मार्टफोन, मिलेगी 8GB RAM और 4 कैमरे)

विज्ञापन

मिल सकती है 120W की फास्ट चार्जिंग…
शियोमी 12 में LTPO पैनल हो सकता है, जो वेरिएबल रिफ्रेश रेट को एनेबल करता है, और ये 120Hz पीक रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है. डिस्प्ले को लेकर खबर आ रही है कि ये 2K रेजोलूशन के साथ आ सकती है.

इतना ही नहीं ये भी कहा गया है कि शियोमी दुनिया के पहले 200 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरे के साथ आएगा, और इससे पहले Mi 11 में 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. शियोमी 12 में 120W की फास्ट चार्जिंग और 100W की चार्जिंग दी जा सकती है.

विज्ञापन

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

बिना SIM कार्ड के नहीं चलेगा WhatsApp, 1 मार्च से लागू होगा सिम बाइंडिंग

नया AC खरीदने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां

प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ Galaxy S26 सीरीज लॉन्च, नहीं झांक पाएंगे बगल वाले

1 मार्च से महंगे हो सकते हैं OnePlus 15R समेत कई स्मार्टफोन, AI टैक्स का असर!

क्या 'डार्क वेब' पर बिकता है आपका पैन और आधार? ₹500 में कैसे लीक होता है डेटा?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल