होली के लिए चल गई स्पेशल ट्रेन, यहां चेक कर लें पूरी लिस्ट, जानें कहां से कहां जाएगी
होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा 50 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, ईदगाह, राजा मंडी से यह ट्रेनें चलाई जाएंगी. यात्रियों को त्यौहार के मौके पर आने जाने में आसानी होगी. वहीं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं.
आगराः होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा 50 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, ईदगाह, राजा मंडी से यह ट्रेनें चलाई जाएंगी. यात्रियों को त्यौहार के मौके पर आने जाने में आसानी होगी. वहीं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं.
ईदगाह जंक्शन से कुल 4 स्पेशल ट्रेन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ईदगाह स्टेशन से श्रीगंगानगर तक चार ट्रेन चलेंगी. जिससे त्यौहार पर रेलवे पर दबाव न पड़े और यात्री आसानी से यात्रा कर सकें. रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीगंगानगर से ईदगाह के बीच विशेष ट्रेन 4 से 25 मार्च तक चलेगी, जो हर बुधवार और बृहस्पतिवार को यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी. श्रीगंगानगर से ट्रेन 04733 बुधवार को 2:30 बजे रवाना होगी और शुक्रवार को सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर ईदगाह जंक्शन पहुंचेगी. इसके अलावा ईदगाह जंक्शन से ट्रेन 04734 बृहस्पतिवार रात दो बजकर तीस मिनट पर शुक्रवार को श्रीगंगानगर के लिए रवाना होगी.
18 जोड़ी स्पेशल ट्रेन
यह भी बताया गया है कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कुल 18 जोड़ी होली विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है. गांधीधाम–भागलपुर 09451-09452 (शुक्रवार/सोमवार), रक्सौल–उधना 05559-05560 (28 फरवरी से 1 मार्च), शेखपुरा–आनन्द विहार टर्मिनल 02397-02398 (8 से 16 मार्च) व 03697-03698 (6 से 15 मार्च) नई दिल्ली–हावड़ा आरक्षित विशेष 04052-04051 (25 फरवरी से 5 मार्च प्रतिदिन) चलेगी.
नई दिल्ली–दादर सुपरफास्ट 04002-04001 (25 फरवरी, 4 मार्च व 27 फरवरी, 6 मार्च) तथा चरलापल्ली–दानापुर 07091-07092-07093-07094-07095-07096 निर्धारित तिथियों पर चलेंगी। इस बारे में रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इन ट्रेनों का ठहराव टूंडला जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा, जिससे आगरा के यात्रियों को दिल्ली, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और बंगाल रूट पर सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.
