Trending:
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशइलाहाबाद
महाकुंभ को लेकर रेलवे ने दी खुशखबरी, मिलेंगी ये सुविधाएं, DRM ने दी जानकारी

Prayagraj Kumbh News: महाकुंभ को लेकर रेलवे ने दी खुशखबरी, मिलेंगी ये सुविधाएं, DRM ने दी जानकारी

Edited by:
Last Updated:

Prayagraj News: जनवरी 2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ को लेकर रेलवे भी अपनी तैयारी में जुटा है. उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से प्रयाग जंक्शन स्टेशन पर भी तेजी से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं. यहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है तो दूसरी तरफ फेस रिकॉग्निशन कैमरे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी प्रयोग किया जाएगा.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

प्रयागराज. डीआरएम लखनऊ मंडल एसएम शर्मा का दावा है कि 2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ को लेकर निर्माण कार्यों की प्रगति संतोषजनक है. उन्होंने कहा है कि अगले 30-35 दिनों में सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे. डीआरएम के मुताबिक महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राज्य सरकार के समन्वय से क्राउड मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है. श्रद्धालुओं के आने और जाने के मार्ग तय किए जा रहे हैं. इसके साथ ही साइनेज लगाने का भी स्थान चिन्हित हो रहा है. महाकुंभ में तैनाती वाले रेलवे स्टाफ को भी ट्रेनिंग दी जा रही है, जो कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को गाइड करेंगे.

प्रयागराज में रेलवे ने महाकुंभ को लेकर कई तैयारियां की हैं. फोटो-News18

विज्ञापन

डीआरएम लखनऊ मंडल एसएम शर्मा के मुताबिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फेस रिकॉग्निशन कैमरे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी प्रयोग किया जाएगा. इससे भीड़ के बारे में सही जानकारी होगी और उसे नियंत्रित भी किया जा सकेगा. ‌वहीं, हाल के दिनों में रेलवे ट्रैक पर पत्थर और सिलेंडर जैसी वस्तुएं रखकर ट्रेन पलटाने की हुई साजिश को लेकर डीआरएम ने कहा है कि आरपीएफ और जीआरपी ट्रैक की सिक्योरिटी को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है. इसके अलावा स्टेट पुलिस के साथ भी रेलवे की बातचीत हुई है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Baghpat News: हनुमान जी ने बचाया मेरी 6 साल की बेटी को, रोते हुए पिता ने बताई हैवान की करतूत, दिल दहला देगी ये खबर

रेलवे ट्रैक पर होगी पैनी नजर, 850 जवानों की होगी तैनाती
उन्होंने कहा कि रेलवे और डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन मिलकर ट्रैक की सुरक्षा की चुनौती से निबटेगा. इसके अलावा महाकुंभ के दौरान स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट के प्वाइंट को सीमित किया जाएगा. स्टेशनों के आसपास जो अवैध निर्माण थे उनको भी हटाया गया है. लेबल क्रासिंग गेट्स के आसपास भी दीवार खड़ी की जाएगी. प्रयाग जंक्शन से संगम तक रेलवे लाइन के किनारे दीवार बनाए जाने से लोग ट्रैक पर नहीं आ सकेंगे. प्रयाग जंक्शन स्टेशन पर 850 आरपीएफ के जवानों की तैनाती की जाएगी. जबकि कमर्शियल के भी 450 के करीब स्टाफ तैनात किए जाएंगे. ट्रैक की मॉनिटरिंग के लिए इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी गश्त पर रहते हैं.

संदिग्‍ध वस्‍तु की तुरंत जानकारी दें, रेलवे तुंरत लेगा एक्‍शन
डीआरएम के मुताबिक अगर रेलवे ट्रैक पर कोई संदिग्ध वस्तु  दिखाई दे तो लोगों को भी तत्काल रेलवे स्टाफ, आरपीएफ और जीआरपी को सूचित करना चाहिए. रेलवे के एक्स हैंडल पर भी पोस्ट कर लोग जानकारी दे सकते हैं. ऐसी किसी भी सूचना पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा. डीआरएम के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर जहां पत्थर और अन्य वस्तुएं रखी गई थी वहां आसपास के गांव में जाकर लोगों की काउंसलिंग की गई है. उनको यह समझाया गया है कि रेलवे आपकी संपत्ति है और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चोरी-चोरी, चुपके-चुपके मिलते थे दोनों, झाड़ी के अंदर प्रेमी-प्रेमिका ने जो किया, नहीं होगा यकीन

मौनी अमावस्या पर आएंगे 5 से 6 करोड़ श्रद्धालु
डीआरएम लखनऊ मंडल एस एम शर्मा के मुताबिक महाकुंभ को लेकर प्रयाग स्टेशन पर आधारभूत यात्री सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है. उनके मुताबिक इस बार महाकुंभ में पिछले कुंभ की तुलना में ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. मौनी अमावस्या पर ही 5 से 6 करोड़ श्रद्धालु आ सकते हैं. इसके लिए रेलवे ने होल्डिंग एरिया को बढ़ाया है. ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर उन्हें अलग-अलग प्लेटफार्मों पर भेजा जा सके.

विज्ञापन

अयोध्‍या, लखनऊ और जौनपुर के लिए भी स्‍पेशल मेला ट्रेन चलेंगी  
महाकुंभ में इस बार बड़ी संख्या में लोग अयोध्या भी जाएंगे. इसके चलते प्रयाग जंक्शन स्टेशन से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इसके अलावा लखनऊ और जौनपुर दिशा में भी स्पेशल मेला ट्रेनें चलाई जाएंगी. महाकुंभ के मद्देनजर टिकट काउंटर की संख्या भी बढ़ाई जाएगी. इसके अलावा ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें भी लगाई जाएंगी. डीआरएम लखनऊ मंडल ने इस दौरान प्रयाग जंक्शन से लखनऊ तक विंडो इंस्पेक्शन भी किया.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

ट्रांसफर ऑर्डर के बाद रिलिव नहीं हुए अफसर, क्या था विवाद, जिसके बाद हुआ एक्शन

लाइव: हरदोई में अवैध पटाखा के चलते ब्लास्ट, चक्की में साड़ी फंसने से मौत

यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश, नप गए दारोगा जी, नहीं सुन रहे थे बार-बार

Live: बच्चों के संबंध आशुतोष ब्रह्मचारी से हो सकते हैं... शंकराचार्य के शिष्य

बीजेपी में फेरबदल, इन जिलों में बदले जिलाध्यक्ष, जानें अयोध्या से कौन बना?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल