Trending:
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशआजमगढ़
जानिए, क्यों PM मोदी आजमगढ़ से करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास

जानिए, क्यों PM मोदी आजमगढ़ से करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास

Last Updated:

बता दें कि पीएम मोदी का आजमगढ़ का दौरा बीजेपी के लिए काफी अहम है. पिछले चुनावों के परिणामों पर गौर करें तो बीजेपी की जीत पर आजमगढ़ की हार किसी स्याह धब्बे की तरह है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह के गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में शनिवार को पीएम मोदी हुंकार भरेंगे और सपा को उसी के घर में चुनौती देंगे. यहां यह जानना दिलचस्‍प है कि आखिर क्यों पीएम मोदी ने आजमगढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने का फैसला लिया. मोदी का आजमगढ़ का दौरा बीजेपी के लिए कई मायनों में अहम है. पिछले चुनावों के परिणामों पर गौर करें तो बीजेपी की जीत पर आजमगढ़ की हार किसी स्याह धब्बे की तरह है. इसकी वजह है कि बीते लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यूपी में धुआंधार जीत दर्ज की, मगर मुलायम सिंह के इस गढ़ को भेद पाने में नाकाम रही.

पीएम नरेंद्र मोदी फाइल फोटो


विज्ञापन

एक्‍शन में योगी सरकार, हड़ताल कर रहे 900 लेखपाल अब तक निलंबित


विज्ञापन

340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बनने के बाद इसका सीधा फायदा राजधानी लखनऊ सहित बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जैसे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को होगा. माना जा रहा है कि इस योजना के जरिए बीजेपी 2019 की सियासी बिसात पूर्वांचल में बिछाएगी.


पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे यूपी के 9 जिलों से होकर गुजरेगा. इसके तहत करीब 18 लोकसभा सीटें आती हैं. यूपी के साथ-साथ बिहार की कुछ सीटों पर भी बीजेपी को इसका फायदा मिल सकता है. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आजमगढ़ के 90 किलोमीटर के इलाके से गुजरेगा. वहीं इलाहाबाद, अयोध्या और गोरखपुर भी इससे लिंक होंगे. यूपी की करीब डेढ़ दर्जन लोकसभा सीटें इसके दायरे में आएंगी.


इन सबके अलावा, आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास का सकारात्‍मक असर मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस पर होगा.


आज मुलायम के गढ़ में गरजेंगे मोदी, PM बनने के बाद पहली बार आ रहे आजमगढ़


आंकड़ों पर गौर करें तो 2014 (लोकसभा चुनाव ) में उत्तर प्रदेश में कुल 80 सीटों में से 71 सीटें बीजेपी ने जीती थीं, जबकि 2 सीटें कांग्रेस, 2 अपना दल और 5 सीटें सपा के खाते में गईं थी. यानी कुल 80 सीटों में से 73 सीटों पर एनडीए का कब्जा रहा, मगर बीजेपी के लिए सबसे बुरी बात रही कि वह सपा के गढ़ आजमगढ़ को नहीं भेद पाई. आजमगढ़ में मुलायम सिंह ने अपने किले को बचाए रखा और बीजेपी को यहां हार की मुंह देखनी पड़ी थी.


39 साल के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पूरा करने जा रहे यूपी के किसानों का अधूरा सपना


2017 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी की स्थिति कमोबेश 2014 के लोकसभा चुनाव की तरह ही रही. 2017 में भी बीजेपी ने राज्य में जबरदस्त जीत दर्ज की और सरकार बनाने में सफल रही, मगर एक बार फिर से सपा के आजमगढ़ किले को भेद नहीं पाई. इस चुनाव में बीजेपी ने कुल 403 विधानसभा सीटों में से 312 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था, और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनी थी.


13वें दौरे पर PM मोदी वाराणसी को देंगे 33 योजनाओं का तोहफा, जानिए अब तक क्या-क्या मिला


इस चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर भी बढ़ा, मगर तब भी आजमगढ़ में बीजेपी की जीत नहीं हुई. आजमगढ़ की दस विधानसभा सीटों पर बीजेपी को महज एक सीट पर ही जीत मिली. अब पीएम मोदी की नजर यूपी के इसी किले को ध्वस्त करने की है, जहां सपा काफी समय से काबिज है.


गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रदेश को करोड़ों की सौगात देंगे. पीएम की सुरक्षा को लेकर प्रदेश में कई तरह के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.


 मुलायम को नहीं रास रहा अंसल गोल्फ सिटी का बंगला, भाई शिवपाल के बगल में होंगे शिफ्ट


पीएम मोदी के आने का कार्यक्रम प्रोटोकॉल के मुताबिक, प्रधानमंत्री आज दोपहर 1.45 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे. उसके बाद हेलीकॉप्टर से 2:20 बजे मंदुरी हेलीपैड पर पहुंचेंगे. 2:30 से 03.30 बजे तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने के साथ ही वहां जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है. पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर लगभग 03.40 बजे ग्राम मंदुरी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से वाराणसी प्रस्थान करेंगे.


ये भी पढ़ें:


पीएम मोदी की मिर्जापुर यात्रा से NDA के साथ संबंध मजबूत होंगे: अपना दल


बरेली: जंजीरों में कैद होकर थाने पहुंची प्रेमिका, देखकर दंग रह गई पुलिस


मुन्ना बजरंगी मर्डर केस: बागपत से 'फतेहगढ़' सेंट्रल जेल शिफ्ट किया जाएगा सुनील राठी

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

ट्रांसफर ऑर्डर के बाद रिलिव नहीं हुए अफसर, क्या था विवाद, जिसके बाद हुआ एक्शन

लाइव: हरदोई में अवैध पटाखा के चलते ब्लास्ट, चक्की में साड़ी फंसने से मौत

यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश, नप गए दारोगा जी, नहीं सुन रहे थे बार-बार

Live: बच्चों के संबंध आशुतोष ब्रह्मचारी से हो सकते हैं... शंकराचार्य के शिष्य

बीजेपी में फेरबदल, इन जिलों में बदले जिलाध्यक्ष, जानें अयोध्या से कौन बना?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल