महाराष्ट्र-हरियाणा के अलावा इन 64 सीटों पर हैं 'चुनाव', जानें अपने राज्य की सीट
महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ ही चुनाव आयोग (elections commission) ने उन 64 सीटों का भी ऐलान कर दिया है, जिन पर उपचुनाव (by election) होने हैं. इनमें 1 सीट लोकसभा की है. बाकी की 63 सीटें विधानसभा की हैं.
नई दिल्ली: चुनाव आयोग (elections commission) ने शनिवार को महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों (assembly election) का ऐलान कर दिया है. दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. 24 को नतीजे आएंगे. इसके साथ ही चुनाव आयोग (elections commission) ने उन 64 सीटों का भी ऐलान कर दिया है, जिन पर उपचुनाव (by election) होने हैं. इनमें 1 सीट लोकसभा की है. बाकी की 63 सीटें विधानसभा की हैं. सबसे ज्यादा 15 सीटें कर्नाटक (Karnataka)की हैं, जहां पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं.
बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर भी चुनाव 21 अक्टूबर को होगा. इन सभी सीटों पर भी 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. 24 को वोटों की गिनती होगी. नोटिफिकेशन की तारीख 23 सितंबर रखी गई है. नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 30 सितंबर है. फॉर्म वापस लेने की अंतिम तारीख 3 अक्टूबर रखी गई है.
इन राज्यों की ये हैं सीटें
अरुणाचल प्रदेश (1 सीट.खोनसा वेस्ट),
असम (4 सीट, राताबारी, जानिया, रंगापारा, सोनारी)
बिहार (5 सीट, किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर, बेलहार)
छत्तीसगढ़ (1 सीट, चित्रकोट)
गुजरात (4 सीट, थराड, खेरालू, अमराइवाड़ी, लूनावाडा)
हिमाचल प्रदेश (2 सीट, धर्मशाला, पचाड)
कर्नाटक (15 सीट, अठानी, कागवाड, गोकक, येल्लापुर, हीरेकरुर,रानीबेन्नूर, विजयनगरा, चिकबल्लापुर, केआरपुरा, यशवंतपुर, महालक्ष्मी लेआउट, शिवाजीनगर, होसाकोटे, कृष्णराजपेट, हुनसुर)
केरल (5 सीट, मंजेश्वर, एर्नाकुलम, अरूर, कोन्नी, वाट्टीयूरकावू)
मध्यप्रदेश (1 सीट, झाबुआ)
मेघालय (एक सीट, शेल्ला)
ओडिशा (एक सीट, बीजापुर)
पुड्डुचेरी (एक सीट, कामराजनगर)
पंजाब (4 सीट, फगवाड़ा, मुकेरियन, डाखा, जलालाबाद)
राजस्थान (2 सीट, मंडावा, खींवसर)
सिक्किम (3 सीट, पोकलोक कामरांग, मारतम रुमटेक, गंगटोक)
तमिलनाडु (2 सीट, विकरावंडी, नंगुनेरी)
तेलंगाना ( 1सीट, हुजूरनगर)
उत्तरप्रदेश (11 सीट गंगोह, रामपुर, इगलास, लखनऊ कैंट, गोविंदनगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर, जलालपुर, बाल्हा, घोसी).
कर्नाटक की 15 सीटें बदल सकती हैं सत्ता का गणित
कर्नाटक में 15 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहा है. अभी यहां पर बीजेपी की सरकार है. ये 15 सीटें कांग्रेस और जेडीएस के सदस्यों द्वारा इस्तीफा देने के बाद खाली हुई हैं. अब यहां होने वाले चुनावों में ये सीटें बड़ा असर डाल सकती हैं, क्योंकि राज्य में किसी भी पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है.
