शिवसेना और VHP की धर्मसभा से पहले 'अयोध्या शहर' के सारे 'होटल' बुक
बता दें कि आशीर्वाद समारोह में महाराष्ट्र से शामिल होने अयोध्या आ रहे शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा कई दिन पहले ही इन होटलों की ऑनलाइन बुकिंग करा ली गई थी.
रामनगरी में 24 नवंबर को होने जा रहे शिवसेना के आशीर्वाद समारोह से होटल व्यवसाय अचानक चमक उठा है. जानकारी के मुताबिक अयोध्या-फैजाबाद शहर के सभी होटल फुल हो चुके हैं. बस्ती तक होटलों में जगह नहीं है. बता दें कि आशीर्वाद समारोह में महाराष्ट्र से शामिल होने अयोध्या आ रहे शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा कई दिन पहले ही इन होटलों की ऑनलाइन बुकिंग करा ली गई थी. शहर के 20 होटलों के करीब 400 कमरे ऑनलाइन बुक किए जा चुके है. होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों ने बताया कि रामनगरी में यह पहला अवसर है जब बड़ी संख्या में ऑनलाइन बुकिंग हुई है.
यह भी पढ़ें- 2019 लोकसभा चुनाव से पूर्व शुरू होगा अयोध्या में राम मंदिर निर्माणः साक्षी महाराज
फैजाबाद के होटल व्यवसायी ने बताया कि अयोध्या-फैजाबाद शहर का एक भी होटल खाली नहीं है. यहां तक कि बस्ती, बाराबंकी व लखनऊ तक के होटलों को शिवसैनिकों ने बुक करा रखा है. वहीं होटल मालिक रुटीन कस्टमर तक को कमरे देने से इंकार कर रहे हैं. शहर के प्रमुख होटलों शान-ए-अवध के 120, कोहिनूर पैलेस के 26, तिरुपति होटल के 60, कृष्णा पैलेस में 90, आभा होटल में 16 सहित अयोध्या के रामप्रस्थ में 36 व रामश्याम होटल के 20 कमरे बहुत पहले ही ऑनलाइन बुक किए जा चुके हैं.
यह भी पढ़ें-अयोध्या राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद: जानिए कब-कब क्या-क्या हुआ?
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल का कहना है कि इस तरह के आयोजन होने से बड़े व्यवसायी अयोध्या की तरफ आकर्षित होंगे और थ्री स्टार, फाइव स्टार होटल भी बनेंगे. अनिल अग्रवाल बताते हैं कि विहिप व संघ के तमाम कार्यक्रम पहले भी होते रहे हैं, लेकिन उनके कार्यकर्ता मठ-मंदिरों एवं धर्मशालाओं में रुकते हैं. शिवसेना के इस कार्यक्रम में शहर के सभी होटल बुक कराए जा चुके हैं.
यह भी पढ़ें-बाबरी मस्जिद के पक्षकार का बड़ा बयान-राम विरोधी नहीं है देश का मुसलमान
बता दें कि विहिप की ओर से 25 नवंबर को होने जा रही धर्मसभा में एक लाख से अधिक रामभक्तों के आगमन का दावा किया जा रहा है. उधर, फैजाबाद के अपर जिला मजिस्ट्रेट (कानून व्यवस्था) पीडी गुप्ता ने अयोध्या जिले में 17 जनवरी 2019 तक धारा 144 लागू रखने के आदेश जारी किए हैं.
यह भी पढ़ें-राम मंदिर नहीं बना तो हम बलिदानी दस्ते तैयार करेंगे: विनय कटियार
रिपोर्ट के मुताबिक, फैजाबाद व नजदीकी जिलों की पुलिस के अलावा 48 कंपनी पीएसी तैनात किए जाने से अयोध्या छावनी में तब्दील हो गई है. इसी कड़ी में चप्पे-चप्पे पर ब्लैक कमांडो तैनात किया गया है. शहर की निगरानी ड्रोन कैमरों के जरिए की जा रही है.
ये भी पढ़ें:
संविधान को ताक पर रखकर अयोध्या में 1992 का इतिहास दोहराया जाएगा: बीजेपी विधायक
'जय भवानी, जय शिवाजी' के नारों से गूंज उठी 'रामनगरी', शिवसैनिक पहुंचे अयोध्या
बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है, अयोध्या में सेना भेजे सुप्रीम कोर्ट: अखिलेश यादव
दिल्ली की जामा मस्जिद को तोड़ो, मूर्तियां न निकलें तो मुझे फांसी पर लटका देना: साक्षी महाराज
