Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशकानपुर
टॉपर्स का दिल नहीं जीत पाया IIT कानपुर, टॉप-100 ने चुना बॉम्बे और दिल्ली

JEE Advanced 2025: टॉपर्स का दिल नहीं जीत पाया IIT कानपुर, टॉप-100 ने चुना बॉम्बे और दिल्ली

Edited by:
Agency:Local18
Last Updated:

IIT Kanpur: रिपोर्ट का सबसे बड़ा खुलासा यह है कि टॉप-100 में शामिल किसी भी छात्र ने आईआईटी कानपुर को नहीं चुना. इनमें से 73 छात्रों ने बॉम्बे, 19 ने दिल्ली और 6 ने मद्रास को चुना. इसका मतलब है कि आईआईटी कानपुर टॉपर स्टूडेंट्स के बीच अपनी पकड़ नहीं बना पा रहा है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

जेईई एडवांस्ड 2025 के टॉप 100 टॉपर्स में इस बार भी आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) का रुख किसी ने नहीं किया है, जबकि आईआईटी कानपुर ने टॉपर्स को आकर्षित करने के लिए विशेष स्कॉलरशिप की पेशकश की थी. टॉप 100 में किसी ने भी कानपुर में दाखिला नहीं लिया है, सबसे अधिक दाखिले आईआईटी बॉम्बे में हुए है. जेईई एडवांस-2025 की रिपोर्ट में आईआईटी कानपुर की ओर से सामने आया है कि टॉप-200 रैंकर्स में सबसे ज्यादा छात्रों ने आईआईटी बॉम्बे को चुना. इनमें 105 छात्रों ने बॉम्बे में एडमिशन लिया. दिल्ली में 44, मद्रास में 35 और कानपुर में सिर्फ 12 छात्रों ने प्रवेश लिया. यानी आईआईटी बॉम्बे लगातार टॉपर स्टूडेंट्स की पहली पसंद बना हुआ है.

आईआईटी कानपुर

विज्ञापन

रिपोर्ट का सबसे बड़ा खुलासा यह है कि टॉप-100 में शामिल किसी भी छात्र ने आईआईटी कानपुर को नहीं चुना. इनमें से 73 छात्रों ने बॉम्बे, 19 ने दिल्ली और 6 ने मद्रास को चुना. इसका मतलब है कि आईआईटी कानपुर टॉपर स्टूडेंट्स के बीच अपनी पकड़ नहीं बना पा रहा है.

टॉप-1000 रैंकर्स में आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, मद्रास और कानपुर सबसे मजबूत संस्थान रहे. इनके अलावा खड़गपुर, हैदराबाद, रुड़की, भुवनेश्वर, मंडी, जोधपुर, गुवाहाटी और तिरुपति में भी छात्रों ने दाखिला लिया. लेकिन छात्रों की सबसे ज्यादा पसंद बॉम्बे और दिल्ली ही बने रहे.

विज्ञापन

आईआईटी कानपुर देश का एक प्रतिष्ठित संस्थान है, जो रिसर्च और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ी पहचान रखता है. यहां से पासआउट हुए छात्रों ने देश और विदेश में नाम रोशन किया है. फिर भी टॉप-100 रैंकर्स की नजर में इसका आकर्षण कम होना संस्था के लिए एक बड़ी चुनौती है. विशेषज्ञों का मानना है कि बॉम्बे और दिल्ली जैसे शहरों में इंडस्ट्री और अवसर ज्यादा हैं, इसलिए छात्र वहां खिंच जाते हैं. अब कानपुर को अपनी रणनीति बदलनी होगी और यह सोचना होगा कि कैसे टॉपर स्टूडेंट्स को आकर्षित किया जाए.

विज्ञापन

About the Author

Manish Rai
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है. खाली समय में सूफी संगीत, भोजपुरी,गजल सुनना पसंद है. खाने के शौकीन हैं. अलग-अलग फूड का स्वाद लेना बेहद पसंद है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

ट्रांसफर ऑर्डर के बाद रिलिव नहीं हुए अफसर, क्या था विवाद, जिसके बाद हुआ एक्शन

लाइव: हरदोई में अवैध पटाखा के चलते ब्लास्ट, चक्की में साड़ी फंसने से मौत

यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश, नप गए दारोगा जी, नहीं सुन रहे थे बार-बार

Live: बच्चों के संबंध आशुतोष ब्रह्मचारी से हो सकते हैं... शंकराचार्य के शिष्य

बीजेपी में फेरबदल, इन जिलों में बदले जिलाध्यक्ष, जानें अयोध्या से कौन बना?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल