Trending:
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशलखनऊ
CM योगी का ऐलान, अमृतसर रेल हादसे से प्रभावितों की करेंगे हर संभव मदद

CM योगी का ऐलान, अमृतसर रेल हादसे से प्रभावितों की करेंगे हर संभव मदद

Last Updated:

राहत आयुक्त कार्यालय -0522-2237515, आपदा प्रबंध प्राधिकरण, उप्र 0522-2306882, टी.पी. गुप्ता, परियोजना प्रबंधक-9415445038 तथा हिमांशु, अपर आयुक्त अमृतसर-09501200927 से सम्पर्क कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन


सीएम योगी. फाइल फोटो


विज्ञापन

 उत्तर प्रदेश सरकार ने अमृतसर रेल हादसे में प्रदेश के प्रभावित व्यक्तियों व उनके परिजनों को हर सम्भव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं. राहत आयुक्त संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अमृतसर, पंजाब में विजयादशमी के दिन हुए रेल हादसे में मृतक तथा घायलों व गुमशुदा व्यक्तियों एवं उनके परिजनों को सहायता पहुंचाये जाने का प्रयास किया जा रहा है. अमृतसर से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में अब तक उत्तर प्रदेश से 10 व्यक्ति चिन्हित किये गये हैं.


विज्ञापन


आजम खान बोले, गिरिराज सिंह अपने बयान पर नकवी और शाहनवाज से पूछें


राहत आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंजाब सरकार के अधिकारियों से सम्पर्क किया जा रहा है, जिससे मृतकों के शव को उनके निवास स्थान तक निःशुल्क पहुंचाया जा सके. इसके साथ ही घायल व्यक्तियों का पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क इलाज कराया जा रहा है.


मुलायम सिंह यादव के सामने प्रत्‍याशी नहीं उतारेगी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा


उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश का अगर कोई व्यक्ति इस हादसे के बाद से लापता है तो उनके परिजन राहत आयुक्त कार्यालय से सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए राहत आयुक्त कार्यालय -0522-2237515, आपदा प्रबंध प्राधिकरण, उप्र 0522-2306882, टी.पी. गुप्ता, परियोजना प्रबंधक-9415445038 तथा हिमांशु, अपर आयुक्त अमृतसर-09501200927 से सम्पर्क कर सकते हैं.


उन्नाव: दीवाली में घर आने से पहले पहुंची SSB जवान की शहादत की खबर


राहत आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि प्रत्येक मृतक के निकट परिजन को पंजाब सरकार द्वारा 05-05 लाख रुपये तथा केन्द्र सरकार द्वारा 02-02 लाख रुपये तथा प्रत्येक घायल व्यक्ति को पंजाब सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा 50-50 हजार रुपये दिये जाने की घोषणा की गई है.


BJP ने बनाया 'यूपी विजय' का नया प्लान, तीन करोड़ परिवारों को दिलाएगी 'मोदी को जिताने' की शपथ


उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार उप्र के 10 मृतकों में गिरीन्द्र, पवन कुमार, वृजभान राम, राम मिलन निषाद, प्रदीप सिंह, सार्थक कुशवाहा, दिनेश, प्रीती, अभिषेक तथा दीपक शामिल हैं.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

ट्रांसफर ऑर्डर के बाद रिलिव नहीं हुए अफसर, क्या था विवाद, जिसके बाद हुआ एक्शन

लाइव: हरदोई में अवैध पटाखा के चलते ब्लास्ट, चक्की में साड़ी फंसने से मौत

यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश, नप गए दारोगा जी, नहीं सुन रहे थे बार-बार

Live: बच्चों के संबंध आशुतोष ब्रह्मचारी से हो सकते हैं... शंकराचार्य के शिष्य

बीजेपी में फेरबदल, इन जिलों में बदले जिलाध्यक्ष, जानें अयोध्या से कौन बना?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल