Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशरायबरेली
उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हादसा: फॉरेंसिक टीम आज करेगी जांच

उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हादसा: फॉरेंसिक टीम जांचेगी यह एक्सीडेंट या कुछ और

Last Updated:

एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद मांगी गई थी. जिसके बाद चार लोगों की टीम रायबरेली पहुंची है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

रायबरेली में उन्नाव रेप पीड़िता की कार के एक्सीडेंट की जांच करने के लिए लखनऊ फॉरेंसिक विभाग की चार सदस्यीय टीम रविवार को घटनास्थल पहुंची. लेकिन अंधेरा होने की वजह से टीम सोमवार से जांच में जुटेगी कि यह हादसा था या कुछ और. एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद मांगी गई थी. जिसके बाद चार लोगों की टीम रायबरेली पहुंची है. टीम यह पता लगाएगी कि यह हादसा ही था या फिर कुछ और.

इसी ट्रक ने मारी थी उन्नाव रेप पीड़िता की कार को टक्कर


विज्ञापन

बता दें पुलिस इसे हादसा ही मान रही है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शी और पीड़िता के परिजन इसे साजिश बता रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस वक्त हादसा हुआ उस समय ट्रक की रफ़्तार बहुत ज्यादा थी. उधर हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से पुलिस भी घटना को गंभीरता से ले रही है. लखनऊ के उच्च पुलिस अधिकारी बजी रायबरेली पहुंचे और मौके का मुआयना किया.


विज्ञापन

ट्रक में आगे के नंबर पर पुती थी कालिख


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक 100 किमी घंटे की रफ़्तार से दौड़ रही थी. इतना ही नहीं ट्रक में आगे के नंबर पलट पर कालिख पुती थी, जबकि पीछे यूपी 71 एटी 8300 लिखा हुआ है. इस मामले को लेकर भी पुलिस पड़ताल कर रही है कि ऐसा क्यों है. इसकी भी जांच की जा रही है कि कहीं नंबर को लेकर कोई हेरफेर तो नहीं की गई है.


ट्रक चालक गिरफ्तार


हादसे के बाद ट्रक का चालाक मौके से भागकर दूसरे गांव पहुंच गया. लेकिन पुलिस की तत्परत से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. चालक का नाम आशीष पाल बताया जा रहा है, जो फतेहपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है.


जेल में बंद चाचा से मिलकर लौट रही थी पीड़िता


उन्नाव रेप केस की पीड़िता रायबरेली में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई है. पीड़िता अपने परिजनों के साथ उन्नाव जेल में बंद चाचा से मिलने जा रही थी. इस दौरान ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई. जिसमें पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई है. वहीं पीड़िता और वकील महेंद्र प्रताप सिंह को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. वहीं पीड़िता की बहन ने घटना के पीछे विधायक कुलदीप सेंगर के आदमियों का हाथ बताया.


ये भी पढ़ें--


उन्नाव रेप कांड: हादसे पर अखिलेश यादव बोले- क्‍या पीड़िता के हत्‍या की रची गई थी साजिश?


उन्नाव रेप कांड: एक्सीडेंट को वकील ने बताया संदिग्ध, बोले- पीड़िता के साथ नहीं थे सुरक्षाकर्मी

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

ट्रांसफर ऑर्डर के बाद रिलिव नहीं हुए अफसर, क्या था विवाद, जिसके बाद हुआ एक्शन

लाइव: हरदोई में अवैध पटाखा के चलते ब्लास्ट, चक्की में साड़ी फंसने से मौत

यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश, नप गए दारोगा जी, नहीं सुन रहे थे बार-बार

Live: बच्चों के संबंध आशुतोष ब्रह्मचारी से हो सकते हैं... शंकराचार्य के शिष्य

बीजेपी में फेरबदल, इन जिलों में बदले जिलाध्यक्ष, जानें अयोध्या से कौन बना?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल