Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशशामली
राज्यों की सीमाएं सील थीं तो यमुना पार कर हरियाणा से शामली पहुंचे 100 श्रमिक

Lockdown 3.0: राज्यों की सीमाएं सील थीं तो यमुना पार कर हरियाणा से शामली पहुंचे 100 श्रमिक

Last Updated:

कोरोना वायरस की महामारी (Coronavirus Epidemic) के कारण देशभर में लॉकडाउन(Lockdown) जारी है. जबकि इस दौरान हरियाणा में फंसे लगभग 100 प्रवासी श्रमिक उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा के साथ बहने वाली यमुना (Yamuna) को पार कर शामली पहुंचने का मामला सामने आया है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर. कोरोना वायरस की महामारी (Coronavirus Epidemic) के कारण देशभर में लॉकडाउन(Lockdown) जारी है. इस दौरान रोजी रोटी पर संकट आने के बाद प्रवासी कामगार अपने घर लौटने की जुगत में लगे हुए हैं. हालांकि कई राज्‍य सरकारें विभिन्‍न प्रदेशों में फंसे अपने लोगों को लाने के लिए पूरी मुस्‍तैदी से कार रही हैं. इसके लिए श्रमिक स्‍पेशल ट्रेनें,बस आदि की व्‍यवस्‍था की गई है. लेकिन कुछ प्रवासी पैदल तो कुछ अन्‍य तरह से अपने घर लौट रहे हैं. वहीं, लॉकडाउन के कारण हरियाणा में फंसे लगभग 100 प्रवासी श्रमिक उत्तर प्रदेश -हरियाणा सीमा के साथ बहने वाली यमुना (Yamuna) को पार कर शामली जिले में पहुंचने का मामला संज्ञान में आया है. इस बात की पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

एमपी में फंसे केरल और तमिलनाडु के 600 मजदूर कॉन्सेप्ट इमेज


विज्ञापन

पुलिस ने कही ये बात

पुलिस ने कहा कि हरियाणा में लॉकडाउन के कारण फंसे हुए श्रमिक नदी पार कर गुरुवार रात को शामली के कैराना शहर पहुंचे. पुलिस ने कहा कि जिला अधिकारियों ने उन्हें एक आश्रय गृह में भेज दिया है.

विज्ञापन


इस कारण लिया यमुना नदी का सहारा

कई अंतरराज्यीय सीमाएं सील होने के कारण श्रमिकों नेयमुना नदी को पार करने का फैसला किया. आपको बता दें कि सीमाओं से अधिकारियों की अनुमति के बिना आवाजाही की अनुमति नहीं है. इसके अलावा बुधवार और गुरुवार की रात को पंजाब से बिहार में अपने घरों को जा रहे छह प्रवासी श्रमिकों की मुजफ्फरनगर में रोडवेज की चपेट में आने से मौत हो गई.


प्रवासी कामगारों को लेकर HC ने योगी सरकार को दिया अहम आदेश

लॉकडाउनमें दूसरे राज्यों से उत्तर प्रदेश आ रहे प्रवासी कामगारों की भीड़ को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को अहम आदेश दिया है. हाईकोर्ट ने बाहरी राज्यों से आने वाले हर 400 लोगों पर एक अधिकारी नियुक्त करने का राज्य सरकार को आदेश दिया है. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने यूपी सरकार को निर्देश दिया है कि बाहर से आने वाले सभी लोगों का रिकार्ड तैयार कर उनकी मॉनीटरिंग भी सुनिश्चित करें.

src="https://images.news18.com/dlxczavtqcctuei/news18/prod/pubstack.html?youtube_id=sRIaiRFragw&youtube_category=News & Politics&youtube=true&domain=else">


ये भी पढ़ें


UP सरकार को खांसी, जुकाम, बुखार की दवा लेने वालों की डिटेल देंगे मेडिकल स्टोर


शोभन सरकार के अंतिम संस्कार में भीड़ पर FIR, गिरफ्तारी देने पहुंचे सपा विधायक

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

ट्रांसफर ऑर्डर के बाद रिलिव नहीं हुए अफसर, क्या था विवाद, जिसके बाद हुआ एक्शन

लाइव: हरदोई में अवैध पटाखा के चलते ब्लास्ट, चक्की में साड़ी फंसने से मौत

यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश, नप गए दारोगा जी, नहीं सुन रहे थे बार-बार

Live: बच्चों के संबंध आशुतोष ब्रह्मचारी से हो सकते हैं... शंकराचार्य के शिष्य

बीजेपी में फेरबदल, इन जिलों में बदले जिलाध्यक्ष, जानें अयोध्या से कौन बना?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल