राहुल के समर्थन में आए राज बब्बर, बोले- गांधी को RSS की सोच ने मारा
''राहुल गांधी ने किसी पर प्रहार नहीं कर रहे हैं. बल्कि वह कह रहे हैं कि ऐसी सोच जो बंटवारे में यकीन रखती है, जो सोच हिंदू मुस्लिम, सिख, ईसाई को बांटने में यकीन रखती है, वह इस देश में पनपने की कोशिश कर रही है''.
यूपी के वाराणसी में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य राज बब्बर ने आरोप लगाया है. राज बब्बर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सोच ने इस देश के अंदर के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मार दिया, जो अपने अंतिम समय में भी ‘राम’ कह रहे थे.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आरएसएस और भाजपा के बारे में दिये गए बयान पर राजबब्बर ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विदेश गए थे. उन्होंने व्यक्तिगत आरोप लगाए थे. उन्होंने बकायदा पार्टी का नाम लेकर आरोप लगाए थे. इस देश के 70 साल की मेहनत पर प्रहार किया था. राज बब्बर ने कहा कि लेकिन राहुल गांधी ने किसी पर प्रहार नहीं कर रहे हैं. बल्कि वह कह रहे हैं कि ऐसी सोच जो बंटवारे में यकीन रखती है, जो सोच हिंदू मुस्लिम, सिख, ईसाई को बांटने में यकीन रखती है, वह इस देश में पनपने की कोशिश कर रही है.
लखनऊ के CRPF बिजनौर कैंप में फायरिंग, हेड कांस्टेबल की मौत
उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सोच ने इस देश के अंदर महात्मा गांधी को मार दिया है, जो अपने अंतिम समय में भी ‘राम’ कह रहे थे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां पराड़ाकर भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शोध विभाग द्वारा आयोजित मंथन कार्यक्रम का शुभारंभ किया. राजबब्बर ने नोटबंदी के सवाल पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने तो कहा था कि नोटबंदी से अब कोई आतंकवादी नहीं पनप पाएगा, लेकिन जो आतंकवादी पकड़े गए हैं, उनके पास से दो हजार के नोट मिले हैं. प्रधानमंत्री नौजवानों को रोजगार दें, उनको झांसा नहीं दें.’’
बलिया में सनी लियोनी से लेकर हाथी और हिरण भी बने वोटर!
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला के आरोप पर राजबब्बर ने कहा, ‘‘वह अटल जी के परिवार की सदस्य हैं. भाजपा के क्रियाकलापों से उनकी भावना को ठेस पहुंची है. 2014 के लोकसभा चुनाव में अटल जी की चर्चा भी नहीं थी, यहां तक की उनकी तस्वीर भी हटा दी गयी थी.’’ वैसे आपको बता दें कि राहुल गांधी के लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में आरएसएस को ले कर दिए बयान ने देश में हलचल मचा दिया. बीजेपी ने राहुल के बयान की काफी आलोचना भी की है.
(एजेंसी इनपुट के साथ)
लखनऊ पहुंची कांग्रेस MLA अदिति सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
