Trending:
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशवाराणसी
यूपी में चढ़ने लगा पारा, फिर आएगी मई-जून जैसी गर्मी, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

UP Weather Today: यूपी में चढ़ने लगा पारा, फिर आएगी मई-जून जैसी गर्मी, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Reported by:
Last Updated:

UP Weather Today: बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बंगाल की खाड़ी में फिर हलचल देखने को मिली है.18 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य में फिर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

वाराणसी. यूपी में मॉनसून (Mansoon) की रफ्तार सुस्त होते ही पारा अब चढ़ने लगा रहा है. बीते 24 घण्टों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी तेजी आई है. अचानक बढ़ी गर्मी फिर लोगों को सताने लगी है. भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार (17 अगस्त) को भी पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में उमस भरी गर्मी का सितम देखने को मिलेगा.

यूपी में फिर चढ़ने लगा पारा

विज्ञापन

लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, 17 अगस्त को यूपी में उमस भरी गर्मी का कहर दिखाई देगा. इस दौरान तीखी धूप की किरणें प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सुबह से ही अपना कहर बरपाएगी. हालांकि कुछ जिलों में हल्की और मध्यम बारिश का अनुमान भी मौसम विभाग ने जताया है. लेकिन बारिश और बिजली गिरने को लेकर फिलहाल कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है.

इन जिलों में हल्की बारिश का अनुमान
पूर्वानुमान है कि रविवार को कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरौहा, बिजनौर, मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत में थोड़े बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

गाजियाबाद में बादल,लखनऊ में गर्मी
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रविवार को काले बादलों की आवाजाही आसमान में देखी जाएगी. इस दौरान मध्यम से हल्की बारिश की भी संभावना है. नोएडा में भी छिटपुट बादल दिखाई देंगे. वहीं राजधानी लखनऊ में आसमान साफ होगा और सुबह से धूप खिली रहने के कारण लोग गर्मी से परेशान दिखेंगे.

वाराणसी और आस आप ऐसा रहेगा  मौसम
यूपी के वाराणसी में आज उमस भरी गर्मी लोगो को बेहाल करेगी. अधिकतम तापमान उछाल के बाद 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और चित्रकूट में भी आज मौसम तीखा ही रहेगा.

बंगाल की खाड़ी में फिर हलचल
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बंगाल की खाड़ी में फिर हलचल देखने को मिली है. 18 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य में फिर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है. जिसके कारण यूपी में फिर मॉनसून की सक्रियता बढ़ेगी.

विज्ञापन

About the Author

Abhijeet Chauhan
न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

ट्रांसफर ऑर्डर के बाद रिलिव नहीं हुए अफसर, क्या था विवाद, जिसके बाद हुआ एक्शन

लाइव: हरदोई में अवैध पटाखा के चलते ब्लास्ट, चक्की में साड़ी फंसने से मौत

यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश, नप गए दारोगा जी, नहीं सुन रहे थे बार-बार

Live: बच्चों के संबंध आशुतोष ब्रह्मचारी से हो सकते हैं... शंकराचार्य के शिष्य

बीजेपी में फेरबदल, इन जिलों में बदले जिलाध्यक्ष, जानें अयोध्या से कौन बना?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल