Varanasi Weather: वाराणसी में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर! 45 डिग्री तक जाएगा पारा, IMD का अलर्ट
Varanasi Weather:आईएमडी के वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को सुबह आसमान में थोड़े बादल होंगे. उसके बाद पूरे दिन आसमान साफ रहेगा. जिसके कारण लोग गर्मी से बेहाल रहेंगे.
अभिषेक जायसवाल/वाराणस. पूरे उत्तर भारत में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है. यूपी के वाराणसी में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. गुरुवार यानी 18 मई को भी ऐसी ही भीषण गर्मी का कहर लोगों को झेलना होगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
आईएमडी के वेबसाइट के मुताबिक,गुरुवार को सुबह आसमान में थोड़े बादल होंगे उसके बाद पूरे दिन आसमान साफ रहेगा. जिसके कारण लोग गर्मी से बेहाल रहेंगे. अनुमान है कि 18 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है. इसके अलावा दोपहर के समय हीट वेब का कहर भी होगा. इसके बाद शुक्रवार को मौसम और भी तीखा होगा. उम्मीद है कि पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
गर्मी से बेहाल
बताते चलें कि बुधवार को वाराणसी में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा. सुबह 10 बजने के साथ ही सूर्य की तपिश लोगों को झुलसाने लगी.देर शाम तक ये क्रम जारी रहा.इसके अलावा रात के वक्त गर्म हवाएं लोगों को गर्मी का अहसास कराती रही.
पूरे हफ्ते सताएगी गर्मी
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी में इस हफ्ते तक मौसम यूं ही तीखा होगा. प्रचंड धूप लोगों को गर्मी का अहसास कराएगी. ऐसे में घर के बाहर निकलने से पहले लोगों को धूप से बचने के लिए बचाव जरूर करना चाहिए.
