Trending:
होमफोटोऑटो
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से इन देशों में भी चला सकते हैं गाड़ी- जानिए यहां

भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से इन देशों में भी चला सकते हैं गाड़ी- जानिए यहां

Last Updated:

भारत में अलग-अलग वाहनों को चलाने के लिए अलग-अलग तरह के ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) की जरुरत पड़ती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के ड्राइविंग लाइसेंस से विदेशों में भी ड्राइविंग की जा सकती है.

विज्ञापन
1/7
अमेरिका- भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से अमेरिका में गाड़ी ड्राइव की जा सकती है. भारत में गाड़ी को सड़क के बायीं और चलाया जाता है जबकि अमेरिका में सड़क के दायीं और गाड़ी चलाई जाती है. यदि किसी भारतीय के पास वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस है और वह अंग्रेजी भाषा में है तो आप अमेरिका में पूरे साल कहीं भी गाड़ी चला सकते हैं. यदि आपका ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी में नही है तो आपको अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट के साथ साथ फॉर्म I-94 की कॉपी भी अपने साथ रखनी होगी.
2/7
स्विट्जरलैंड- स्विट्जरलैंड में भी गाड़ी सड़क के दायीं ओर चलाई जाती है. यहां आप भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से 1 साल तक गाड़ी चला सकते हैं. हालांकि, अमेरिका की तरह यहां भी आपके ड्राइविंग लाइसेंस का अंग्रेजी में होना जरूरी है.
विज्ञापन
3/7
फ्रांस- यहां पर भी सड़क के दायीं तरफ गाड़ी चलायी जाती है. फ्रांस में इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस से 1 साल तक ड्राइविंग का मजा ले सकते हैं. हालांकि, लाइसेंस की फ्रेंच कॉपी अपने साथ रखनी होगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/7
जर्मनी- जर्मनी में आप इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस से 6 महीने तक गाड़ी चला सकते हैं. यहां इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होती, लेकिन आपको अपने साथ इंडियन लाइसेंस की इंग्लिश में ट्रांसलेटिड कॉपी रखनी जरूरी है.
5/7
ऑस्ट्रेलिया- ऑस्ट्रेलिया में भारत की तरह ही सड़क के बाईं ओर ड्राइविंग की जाती है. यहां इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत होती है. इसके लिए भारतीय लाइसेंस जो कि अंग्रेजी में है, तो आप 3 महीने तक क्वींसलैंड, न्यू साउथ वेल्स, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी क्षेत्र और ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र में गाड़ी चला सकते हैं.
विज्ञापन
6/7
नॉर्वे और मॉरीशस- यहां आप इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस पर सिर्फ 3 महीने ही गाड़ी चला सकते हैं इसके साथ ही लाइसेंस का अंग्रेजी में होना भी जरूरी है. वहीं मॉरीशस में सड़क के बायीं और ड्राइविंग की जाती है. यहां भी लाइसेंस का अंग्रेजी में होना भी जरूरी है. वहीं मॉरीशस में सड़क के बायीं और ड्राइविंग की जाती है.
7/7
न्यूजीलैंड- इस देश में सड़क के बायीं तरफ गाड़ी चलाई जाती है. लाइसेंस का अंग्रेजी में होना जरूरी है, या फिर न्यूजीलैंड ट्रांसपोर्ट एजेंसी से ट्रांसलेट कराया जाना चाहिए. उसके अलावा साउथ अफ्रीका में भी सड़क के बायीं तरफ गाड़ी चलाई जाती है. यहां पर गाड़ी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए. इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आपके पास अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट भी होना चाहिए.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल