Trending:
होमफोटोबिहारजहानाबाद
यहां जमीन खरीदने में रईसों के भी छूटते पसीने, एक छोटे टुकड़े की कीमत पर आए BMW

Jehanabad: यहां जमीन खरीदने में रईसों के भी छूटते पसीने, एक छोटे टुकड़े की कीमत पर आए BMW! शहर का सबसे पॉश इलाका

Reported by:
Edited by:
Agency:Local18
Last Updated:

Jehanabad Posh Area: बिहार का जहानाबाद जिला, पटना और गया के बीच बसा जिला है. पूरब में नालंदा और पश्चिम में अरवल जिलों की सीमा भी जहानाबाद से लगती है. यह जिला ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी काफी प्रभावशाली है. क्योंकि यहां पर मौजूद वाणावर की गुफाएं कई साल पुरानी इतिहास बयां करती है. इसका यह इलाका इतना महंगा है कि यहां जमीन खरीदने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं.

विज्ञापन
1/7
Jehanabad Most Expensive area, Jehanabad Posh Area, Raja Bajar Jehanabad, Jehanabad Top Area, Jehanabad News
जहानाबाद जिले का निर्माण हुए कई साल बीत गए हैं. यहां की बात कभी जात-पात और रक्त-रंजिश के लिए होती थी, लेकिन समय बदला तो यहां की जनता की सोच बदली. अब शहर धीरे-धीरे विकास पथ पर अग्रसर है. यहां लगातार बदलाव हो रहा है. ऐसे में लोगों का रहन-सहन का स्टैंडर्ड भी बदल रहा है.
2/7
जहानाबाद में 30 वार्ड हैं. यहां कई मोहल्ले हैं, जहां लाखों में आबादी रहती है. हालांकि, आज हम आपको जहानाबाद के सबसे महंगे इलाके के बारे में बताएंगे, जहां घर बनाना तो छोड़ दीजिए, जमीन खरीदने में पसीना छूट जाएगा. पहली बात तो यहां जमीन नहीं मिल पाएगी. अगर मिल भी गई तो कीमत सुनकर हैरान हो जाएंगे.
विज्ञापन
3/7
जहानाबाद का राजा बाजार मोहल्ला, शहर के सबसे महंगे इलाकों में से एक है. यहां जमीन की कीमतें आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं. जमीन की शुरुआती कीमत करीब 20 लाख रुपये प्रति कट्टा से शुरू होती है और करोड़ों रुपये तक पहुंच जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/7
जहानाबाद का राजा बाजार इलाका, जोकि शहर के बीचों-बीच बसा है, यहां से जिले के हर बड़े बाजार और प्रमुख स्थान की दूरी काफी कम है. यही वजह है कि यहां जमीन की मांग लगातार बनी रहती है. साथ ही बगल में पटना गया डोभी फोर लेन बायपास है. बाजार समिति ने भी इस इलाके को आकर्षक बना दिया है.
5/7
जहानाबाद जिले के राजा बाजार इलाके में बढ़िया कनेक्टिविटी के चलते ही आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आई है. साथ ही यहां एक रेलवे ओवर ब्रिज भी प्रस्तावित है, जो आने वाले समय में बनकर तैयार हो जाएगा तो जनजीवन बदल जाएगा.
विज्ञापन
6/7
स्थानीय लोगों का कहना है कि राजा बाजार सिर्फ महंगे दामों की वजह से ही खास नहीं है, बल्कि इसकी प्रतिष्ठा भी इसे अलग पहचान देती है. यहां कई बड़े नेता, व्यवसायी और प्रभावशाली लोग रहते हैं.
7/7
राजा बाजार न सिर्फ जहानाबाद का बल्कि पूरे मगध क्षेत्र का एक ऐसा इलाका बन चुका है, जिसकी गिनती सबसे महंगे और प्रतिष्ठित क्षेत्रों में की जाती है. यहां जमीन होना अब सिर्फ संपत्ति नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा और निवेश का प्रतीक बन चुका है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल