Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमफोटोबिहारसुपौल
सर्दी से बचना है तो यहां आइए, इस बाजार में 15 रुपए में मिल रहे हैं गर्म कपड़े

PHOTOS: सर्दी से बचना है तो यहां आइए, इस बाजार में सिर्फ 15 रुपए में मिल रहे हैं गर्म कपड़े

Written by:
Last Updated:

सुपौल. सर्दी अब रफ्तार पकड़ चुकी है. पूरा बिहार कोहरे औऱ धुंध की जकड़ में है. पूरा प्रदेश ठिठुर रहा है. हर किसी को अब गर्म कपड़ों की जरूरत है. अगर कहीं सस्ते में ये कपड़े मिल जाएं तो फिर क्या कहना. सुपौल में ऐसा एक बाजार सज चुका है. यहां 15 रुपए से लेकर 500 रुपए तक में बढ़िया गर्म कपड़े मिल रहे हैं. (रिपोर्ट-मोहन प्रकाश)

विज्ञापन
1/5
सुपौल. ठंड हाड़ कंपाने लगी है. इसी के साथ बाजार में गर्म कपड़ों की डिमांड भी काफी बढ़ गई. जिसे देखते हुए दुकान भी सजने लग गई है. सुपौल शहर के गांधी मैदान के समीप महज 15 रुपए से सुंदर एवं बढ़िया क्वालिटी के स्वेटर, मफलर, दस्ताने सहित अन्य गर्म कपड़े की बिक्री हो रही है.
2/5
यहां खरीदारी के लिए हर वर्ग के ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है. महिलाएं, बच्चों, पुरूष सभी के लिए हर प्रकार के गर्म कपड़े उपलब्ध हैं. यहां सुबह से लेकर शाम तक खरीदारी के लिए भीड़ लगी रहती है.
विज्ञापन
3/5
शहर के ही वार्ड-26 निवासी दुकानदार धर्मेन्द्र पोद्दार कहते हैं कि बीते चार साल से हर वर्ष ठंड के सीजन में गांधी मैदान के पास गर्म एवं उनी कपड़ों की दुकान लगाते हैं. इसके लिए सीधे दिल्ली और लुधियाना से माल खरीद कर सुपौल बाजार लाते हैं. इस कारण एक हजार से बाहर सौ तक का गर्म ऊनी कपड़ा महज एक 120 से लेकर 500 रुपए तक में बेच रहे हैं. वह बताते हैं कि जब सस्ते दर पर बढ़िया क्वालिटी का ऊनी कपड़ा लोगों को यहीं मिल रहा है, तो क्यों बड़े-बड़े मॉल में जाकर महंगे दर पर कपड़े की खरीदारी करें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/5
धर्मेंद्र पोद्दार बताते हैं कि सबसे कम कीमत में बच्चे का ऊनी मौजा 15 एवं बड़े का 20 रुपए में उपलब्ध है. जबकि महिलाओं के लिए बेहतरीन ऊनी शॉल महज दो सौ रुपए का है. इसके अलावा पुरूष का जैकेट 150 एवं महिला का 200, मफलर एक सौ रुपए, दस्ताना 50 रुपए में दिया जा रहा है.
5/5
स्वेट शर्ट 150 रुपए में बिक रहा है. मार्केट में बड़े दुकानों में जो माल एक हजार से लेकर 1200 तक में उपलब्ध है, वही माल 500 रुपए में बेच रहे हैं. यही कारण है कि इन दुकानों पर खरीदारी के लिए हर वर्ग के लोग पहुंच रहे हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल