Career Tips: JEE और Btech छोड़िए, 12वीं के बाद ये 5 कोर्स बदल देंगे आपकी तकदीर, लाखों में होगा सैलरी पैकेज
Last Updated:
Career Tips: जेईई की तैयारी के बावजूद सफलता न मिलने पर स्टूडेंट्स डाटा साइंस, आर्किटेक्चर, रिसर्च साइंटिस्ट, एविएशन और फॉरेंसिक साइंस जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं. इन फिल्ड्स में बढ़िया सैलरी मिलती है.
विज्ञापन
1/7

<span style="font-weight: 400;">12 वीं की पढ़ाई के साथ स्टूडेंट्स जेईई की तैयारी में जुट जाते हैं. इंजीनियरिंग में करियर बनाने के लिए जेईई की तैयारी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन 100 फीसदी स्टूडेंट्स को इसमें सफलता नहीं मिलती है. </span>
2/7
जेईई एस्पिरेंट्स के पास कई क्षेत्रों में करियर बनाने का मौका होता है. ये सेक्टर भी आपको आकर्षक सैलरी दिलाने में मदद करते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि जेईई एस्पिरेंट्स और कौन-कौन से फील्ड में जा सकते हैं.
विज्ञापन
3/7
डाटा साइंस अच्छा विकल्प: एजुकेशन एक्सपर्ट सीता राम ने बताया कि पिछले कुछ साल में तेजी से डाटा साइंटिस्ट की मांग बढ़ी है. आंकड़ों के ट्रेंड को जानना और उसे आसान भाषा में समझाने की कला है, तो डाटा साइंटिस्ट भी बन सकते हैं. डाटा साइंटिस्ट की सैलरी भी इंजीनियर्स से कम नहीं होती. इसके लिए डाटा साइंस में बीएससी या बीसीए या फिर सांख्यिकी में बीएससी करके भी इस फील्ड में करियर बना सकते हैं. वर्तमान में डाटा साइंटिस्ट की मांग बढ़ रही है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
4/7
आर्किटेक्चर भी बन सकते हैं: एजुकेशन एक्सपर्ट ने बताया कि आर्किटेक्चर ऐसा फील्ड है, जो आपकी क्रिएटिविटी और एनालिटिकल स्किल को करियर में आगे बढ़ाता है. आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बेहतर करियर ऑप्शन माना जाता है क्योंकि डिजाइन से लेकर प्रोजेक्ट डेवलपमेंट तक में मैथ्स का इस्तेमाल होता है. इसके लिए स्टूडेंट्स बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर में एडमिशन ले सकते हैं.
5/7
रिसर्च साइंटिस्ट भी अच्छा फील्ड: रिसर्च साइंटिस्ट की मांग में इजाफा हो रहा है. कंपनियां इनकी हायरिंग कर रही हैं. रिसर्च साइंटिस्ट प्रयोग करते हैं, डाटा का एनालिसिस करते हैं. इसके साथ वो एक निष्कर्ष तक पहुंचते हैं और कंपनियों या संस्थान को नई जानकारी देते हैं. इसके लिए फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स के साथ बीएससी कर सकते हैं और इसके साथ अपनी रिसर्च को आगे बढ़ाएं.
विज्ञापन
6/7
एविएशन फील्ड: एजुकेशन एक्सपर्ट सीता राम ने बताया कि एविएशन के फील्ड में जेईई एस्पिरेंट्स के लिए भी कम मौके नहीं होते. यह ऐसी इंडस्ट्री है, जो कई तरह की नौकरी ऑफर करती है. एविएशन इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए स्टूडेंट्स के पास दो ऑप्शन होते हैं. पहला या तो वो पायलट ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बनकर पायलट बनने की तैयारी करें या फिर एविएशन में बीबीए और आगे की पढ़ाई करने के बाद करियर के दूसरे विकल्प अपनाएं. यह उनकी पसंद और नापसंद पर निर्भर करता है. एविएशन में ग्रेजुएशन के बाद कई मौके मिलते हैं, जिसे वो अपनी पसंद से चुन सकते हैं.
7/7
फॉरेंसिक साइंस: एजुकेशन एक्सपर्ट ने बताया कि फॉरेंसिक साइंस में भी कम मौके नहीं होते. यह ऐसा विषय है, जिसमें साइंटिफिक मैथड और प्रिंसिपल्स के साथ लीगल डिसीजन मेकिंग पर फोकस किया जाता है. इसके लिए फॉरेन साइंस, फॉरेंसिक बायोलॉजी या फॉरेंसिक पैथोलॉजी में बीएससी करके इस फील्ड में आगे बढ़ सकते हैं.
खेती से लेकर कृषि अर्थशास्त्र तक...दिल्ली के ये हैं टॉप कॉलेज और यूनिवर्सिटीज
फ्री मॉक टेस्ट, डिजिटल टूल्स, CUET की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स!
रांची की ये हैं टॉप होटल मैनेजमेंट कॉलेज, देशभर के स्टूडेंट्स की है पहली पसंद
वाराणसी के ये टॉप कोचिंग है बेस्ट, यहां पढ़ लिया तो आईआईटी में एडमिशन पक्का
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :
April 26, 2025, 12:36 IST