Trending:
होमफोटोमनोरंजनभोजपुरी
बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं भोजपुरी सिनेमा की ये टॉप-5 अभिनेत्रियां

बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं भोजपुरी सिनेमा की ये टॉप-5 अभिनेत्रियां

Last Updated:

भोजपुरी सिनेमा की टॉप-5 अभिनेत्रियों को देखिए विदआउट मेकअप लुक में. ये तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से ली गई हैं.

विज्ञापन
1/6
भोजपुरी सिनेमा इन दिनों काफी चर्चा में है. यूपी, बिहार, पंजाब, मुंबई और गुजरात में भोजपुरी फिल्में काफी अच्छा बिजनेस कर रही हैं. ऐसे में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्रियों की भी हर तरफ चर्चा है. भोजपुरी फिल्मों में तो आप इन्हें देख ही सकते हैं, हम दिखा रहे हैं उनका विदआउट मेकअप ऑरिजनल लुक-
2/6
अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस कही जाती हैं. उन्होंने प्राण जाये पर वचन ना जाए फिल्म से साल 2011 में भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था. इतने कम समय में भी वो 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा की सबसे सक्सेसफुल जोड़ी माना जाता है. वह कई फिल्मों में अपनी आवाज भी दे चुकी हैं. देखिए उनकी मेकअप और विदआउट मेकअप तस्वीर.
विज्ञापन
3/6
आम्रपाली दूबे और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में काफी पॉपुलर है. उन्होंने साल 2014 में डेब्यू किया था. उनकी खूबसूरती की भी काफी चर्चा रहती है. देखिए उनकी मेकअप और बिना मेकअप की तस्वीर.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/6
125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकीं मोनालिसा बिग बॉस 10 में भी नजर आ चुकी हैं. उनका असली नाम अंतरा बिस्वास है, लेकिन उन्हें मोनालिसा के नाम से जाना जाता है. वह बॉलीवुड में भी फिल्म ब्लैकमेल में अजय देवगन और सुनील शेट्टी के साथ नजर आ चुकी हैं.
5/6
अंजना सिंह भी भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं. वह ऐसी पहली भोजपुरी एक्ट्रेस बताई जाती हैं, जिसने अपने दो साल के करियर में ही 25 से ज्यादा फिल्में साइन कर ली थीं. साल 2012 में फिल्म एक और फौलाद से उन्होंने डेब्यू किया था.
विज्ञापन
6/6
भोजपुरी सिनेमा में मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी को ससुराल बड़ा पैसावाला, सीता, देवरा बड़ा सतावेला और रानी नं. 786 के लिए जाना जाता है. उन्होंने साल 2003 में डेब्यू किया था. उन्हें कई फिल्म अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं. भोजपुरी फिल्म नागिन के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल