होमफोटोisros-pslv-scatsat-1-launched-from-sriharikota-carrying-eight-satellites-516594.html
इसरो को 'सुपरपावर' बनाने वाले PSLVC-35 की बड़ी बातें जानते हैं आप?
इसरो को 'सुपरपावर' बनाने वाले PSLVC-35 की बड़ी बातें जानते हैं आप?
Agency:News18India.com
Last Updated:
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने अब तक के अपने सबसे मुश्किल और लंबे मिशन PSLV-C35 को आज लॉन्च किया है।
विज्ञापन
1/10

अंतरिक्ष में भारत ने एक और बड़ी छलांग लगाते हुए श्रीहरिकोटा से PSLVC-35 की लॉन्चिंग कर दी। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने अब तक के अपने सबसे मुश्किल और लंबे मिशन PSLV-C35 को आज लॉन्च किया है।
2/10
ये रॉकेट 8 सैटेलाइट्स को दो अलग-अलग कक्षाओं में लेकर गया है। इनमें भारत के तीन और अमेरिका-कनाडा और अल्जीरिया के 5 सैटेलाइट्स शामिल हैं। सैटेलाइट्स को ऑर्बिट तक पहुंचाने में 2.15 घंटे से ज्यादा वक्त लगेगा। इस मिशन की उल्टी गिनती शनिवार को शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
3/10
PSLV-C35 की यह 37th और एक्सएल मोड में यह 15th उड़ान है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसरो का ये पहला मिशन है, जिसमें सैटेलाइट्स को दो अलग-अलग ऑर्बिट में पहुंचाया जाएगा।
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
4/10
इसमें सबसे अहम सैटेलाइट भारत का SCATSAT-1 है। यह वेदर और समुद्र के अंदर होने वाली हर हलचल यानी साइक्लोन और तूफान पर नजर रखेगा और अहम जानकारी भेजेगा।
5/10
रॉकेट इसे 17 मिनट के अंदर 730 KM ऊंचाई पर छोड़ देगा। इसकी कास्ट 120 करोड़ रुपए आई है। भारत इस सैटेलाइट का वजन 377 KG है।प्रतीकात्मक फोटो- getty Image
विज्ञापन
6/10
IIT मुंबई का 'प्रथम' और बेंगलुरु यूनिवर्सिटी का सैटेलाइट 'पिसाट' भी साथ गया है। PSLV-C35 रॉकेट अपने साथ IIT मुंबई का प्रथम और बेंगलुरु यूनिवर्सिटी भी अपने साथ लेकर गया है। 'प्रथम' का वजन 10 किग्रा और बेंगलुरु यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का बनाया 'पिसाट' 5.25 किग्रा का है। फोटो-Getty Images, प्रतीकात्मक
7/10
यह रॉकेट अपने साथ ले जा रहे सैटेलाइट्स को अलग-अलग ऑर्बिट पर छोड़ेगा। PSLV-C35 की लॉन्चिंग के बाद 16 मिनट 56 सेकंड में ही 730 किलोमीटर की ऊंचाई हासिल कर लेगा। फोटो-Getty Images, प्रतीकात्मक
8/10
4th स्टेज का इंजन बंद हो जायेगा। 17 मिनट 33 सेकंड में सैटेलाइट स्कैटसैट-1 रॉकेट से अलग हो जायेगा। फोटो- प्रतीकात्मक, Getty Images
विज्ञापन
9/10
मिशन के एक घंटे 22 मिनट 58 सेकंड में चौथे चरण का इंजन दोबारा शुरू किया जायेगा और दो घंटे 11 मिनट 46 सेकंड में PSLV नीचे 689.73 किलोमीटर की ऊंचाई पर आ जायेगा। फोटो-प्रतीकात्मक, Getty Images
10/10
यहां से चौथे स्टेज का इंजन बंद कर डुअल लांच एडेप्टर को PSLV से अलग कर दिया जायेगा। एक-एक कर दूसरे सात सैटेलाइट्स उनकी तय ऑर्बिट में छोड़ा जाएगा।<br />फोटो-getty Images, प्रतीकात्मक
First Published :
September 26, 2016, 11:22 IST