377 जिलों में कोरोना मरीज, 170 जिलों में हर घर होगी जांच, पढ़ें आज के अखबारों की सुर्खियां
Agency:News18Hindi
Last Updated:
कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन के फेज 2 के मद्देजनर कुछ क्षेत्रों में मिली राहत, दिल्ली में बीते 24 घंटे में 17 मामले, देश में 170 जिलों के रेड जोन में होने की खबर आज के अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित की गई है. यहां पढ़ें आज के अखबारों की ब्रीफिंग
विज्ञापन
1/9

कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन के फेज 2 के मद्देजनर कुछ क्षेत्रों में मिली राहत, दिल्ली में बीते 24 घंटे में 17 मामले, देश में 170 जिलों के रेड जोन में होने की खबर आज के अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित की गई है. यहां पढ़ें आज के अखबारों की ब्रीफिंग (AP Photo/Mukhtar Khan)
2/9
हिन्दी दैनिक जागरण ने गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स, 170 जिलों के रेड जोन, दिल्ली में यमुना किनारे लोगों के जमा होने और बिहार-यूपी में मेडिकल टीम पर हमले की खबर को पहले पन्ने पर जगह दी है.
विज्ञापन
3/9
हिन्दी दैनिक अमर उजाला ने मास्क जरूरी, सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर सजा, ग्रामीण उद्योगों को छूट और शहरों में जारी सख्ती से जुड़े गृहमंत्रालय के आदेश, देश में 1000 मरीज बढ़ने, दिल्ली के 80 फीसदी क्षेत्र के रेड जोन में होने, मौलान साद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज होने की खबरों को पहले पन्ने पर छापा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
4/9
हिन्दी दैनिक हिन्दुस्तान ने ट्रंप द्वारा WHO का फंड रोकने, गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स, आईपीएल के अनिश्चित काल तक स्थगित होने की खबर को पहले पन्ने पर प्रकाशित की है.
5/9
हिन्दी दैनिक जनसत्ता ने 20 अप्रैल से राहत की शुरुआत, मानसून के सामान्य रहने के अनुमान, कोरोना संक्रमण के आधे मामलों के 6 दिन में ही आने की खबर को पहले पन्ने पर जगह दी है.
विज्ञापन
6/9
हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स देश के 377 जिलोम में कोरोना के मरीज, 170 जिलों में घर घर जाकर जांच होने और मुंबई की घटना में 11 लोगों की गिरफ्तारी को प्रमुखता से प्रकाशित किया है.
7/9
अंग्रेजी दैनिक हिन्दुस्तान टाइम्स ने 20 अप्रैल से राहत मिलने, किट मिलने में देरी को पहले पन्ने पर प्रकाशित किया है.
8/9
अंग्रेजी दैनिक द टाइम्स ऑफ इंडिया ने गृह मंत्रालय की गाइडलाइन्स , जमात के मौलाना साद के खिलाफ दर्ज किये गये मामले, ट्रंप द्वारा WHO का बजट रोकने को पहले पन्ने पर प्रकाशित किया है.
विज्ञापन
9/9
अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्स्प्रेस ने पहले पन्ने पर गृह मंत्रालय के दिशानिर्देश समेत देश में 170 हॉटस्पॉट्स की खबर को पहले पन्ने पर जगह दी है.0 ज
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
First Published :
April 16, 2020, 08:08 IST