Trending:
होमदुनियाअमेरिका
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस में गृहयुद्ध, जेडी वेंस बने अड़ंगा

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस में गृहयुद्ध, जेडी वेंस बने सबसे बड़ा अड़ंगा, खुली पोल

Written by:
Last Updated:

India US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर ट्रंप प्रशासन के भीतर ही मतभेद सामने आए हैं. रिपब्लिकन सीनेटर टेड क्रूज के मुताबिक उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और आर्थिक सलाहकार पीटर नवारो इस डील में रोड़ा बने. क्रूज ने दावा किया कि ट्रंप की टैरिफ नीति से अर्थव्यवस्था को नुकसान हो सकता है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

वॉशिंगटन: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर अब अमेरिकी सत्ता के भीतर ही खींचतान सामने आ गई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, खुद ट्रंप प्रशासन के कुछ बड़े चेहरे इस डील की राह में रोड़ा बने हुए हैं. अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस ने ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन के सांसद टेड क्रूज के हवाले से बताया है कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार पीटर नवारो ने भारत के साथ ट्रेड डील को आगे बढ़ने से रोका. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि क्रूज की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें वह अपने डोनर्स से निजी बैठकों में इस मुद्दे पर खुलकर नाराजगी जाहिर करते सुनाई देते हैं.

जेडी वेंस को एक अमेरिकी सांसद ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील रोकने का कारण बताया.

विज्ञापन

भारत से समझौते के लिए लड़ रहे

रिकॉर्डिंग में क्रूज कहते हैं कि वह भारत के साथ समझौते को आगे बढ़ाने के लिए ‘व्हाइट हाउस से लड़ रहे हैं.’ जब उनसे पूछा गया कि इसका विरोध कौन कर रहा है, तो उन्होंने नवारो, वेंस और कई बार खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिया. दिलचस्प बात यह है कि सार्वजनिक तौर पर डोनाल्ड ट्रंप भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर बेहद सकारात्मक बयान दे रहे हैं. दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान ट्रंप ने कहा था,
‘मैं आपके प्रधानमंत्री पर बहुत सम्मान करता हूं. वह शानदार इंसान हैं और मेरे दोस्त हैं. हमारे बीच एक अच्छा सौदा होगा.’ लेकिन अंदरखाने तस्वीर अलग बताई जा रही है.

विज्ञापन
रिपब्लिकन के सांसद टेड क्रूज.

टैरिफ को लेकर ट्रंप से हुई तीखी बहस

रिपोर्ट के अनुसार, क्रूज ने दानदाताओं से बातचीत में चेतावनी दी कि ट्रंप की टैरिफ नीति अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा सकती है. उन्होंने कहा कि अगर 2026 के चुनाव से पहले लोगों की बचत घट गई और महंगाई बढ़ी, तो रिपब्लिकन पार्टी को भारी नुकसान होगा और ट्रंप को लगातार महाभियोग का सामना करना पड़ सकता है. क्रूज ने यह भी बताया कि अप्रैल 2025 में जब ट्रंप ने नए टैरिफ लागू किए, तो उन्होंने और कई सीनेटरों ने देर रात तक ट्रंप से बात की और उन्हें फैसला बदलने को कहा. लेकिन बातचीत खराब रही. क्रूज के मुताबिक, ट्रंप उस वक्त गुस्से में थे और बातचीत काफी तीखी हो गई.

जेडी वेंस पर क्या कहा?

रिकॉर्डिंग में क्रूज़ ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पर भी निशाना साधा और उन्हें टीवी कमेंटेटर टकर कार्लसन का ‘शिष्य’ बताया. उनका आरोप है कि वेंस और कार्लसन की सोच अमेरिका की विदेश नीति को कमजोर कर रही है. इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता सिर्फ दो देशों का मुद्दा नहीं रह गया है. यह अब अमेरिकी राजनीति के भीतर भी एक बड़ा विवाद बन चुका है. यह रिकॉर्डिंग 10 मिनट की है, जो 2025 के शुरुआत या मध्य की है.

विज्ञापन

About the Author

Yogendra Mishra
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरनेशनल डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. विदेश,विज्ञान और जियोपॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों में उनकी दिलचस्पी है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

पलक झपकते ही फसल के कीड़े खींच लेगा यह रोबाट, किसान भाई के हाथ में रहेगा रिमोट

दिल्ली के बुलियन मार्केट में लौटी रौनक, अल्ट्रा लाइट वेट ज्वेलरी की बड़ी मांग

DDA ने मानी गलती, कर्मयोगियों के पैसे होंगे वापिस, फ्लैट खरीदारों ने रखी मांगे

वैलेंटेाइंस वीक पर दिल्ली के युवाओं ने रखी राय, बोले - गिफ्ट वाला प्यार झूठा!

और देखें

ताज़ा समाचार

मैक्सिको के खूंखार ड्रग लॉर्ड की 'गद्दार गर्लफ्रेंड' निकली ओनलीफैंस मॉडल?

Live : अफगानिस्तान ने Pak पर किया फुल स्केल अटैक, मारे गए मुनीर के 40 सैनिक

ट्रंप से इस शर्त पर दोस्ती करने को तैयार किम जोंग उन, चीन दौरे से पहले ऑफर

US के पुराने जख्मों पर क्यूबा ने घिसी लाल मिर्च, बोट अटैक के बाद जंग होगी?

चीन पैदा कर रहा परमाणु बमों के बच्चे, पहली झलक देख कांप गया US, रूस भी खबरदार

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल