Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमदुनियापाकिस्तान
Live : अफगानिस्तान ने Pak पर किया फुल स्केल अटैक, मारे गए मुनीर के 40 सैनिक

Pak Afghan War Live: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर कर दिया फुल स्केल अटैक, मुनीर के 40 सैनिक मारे गए

Last Updated:

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर भीषण युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं. गुरुवार रात को अफगान सेना ने पाकिस्तानी इलाकों पर जबरदस्त पलटवार करते हुए हमले शुरू कर दिए, जिसे पिछले दिनों हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों का बदला बताया जा रहा है. नंगरहार और पक्तिया प्रांतों में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों में कई मासूम नागरिकों की मौत के बाद अफगान सैन्य कोर ने खुद जवाबी कार्रवाई की बात कबूली है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

काबुल: 22 फरवरी को पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक के जरिए मासूम अफगान नागरिकों की जान ली थी. जिसके 4 दिन बाद यानी आज 26 फरवरी की अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हल्ला बोल दिया है. अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों का बदला लेने के लिए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है और पाकिस्तान पर फुल स्केल अटैक शुरू कर दिया है. उन्होंने दावा गुरुवार की रात से शुरू हुई इस भीषण गोलाबारी ने सरहद पर रहने वाले लोगों की नींद उड़ा दी है. बीते दिनों नंगरहार और पक्तिया प्रांतों में हुए हमलों के बाद अफगान सेना का यह रिएक्शन पाकिस्तान को भारी पड़ सकता है.

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर किया अटैक

विज्ञापन

पाकिस्तान पर अफगानिस्तान ने किया अटैक

Afghanistan Attack Pakistan Live: अफगानिस्तान के पूर्वी सैन्य कोर ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि उनकी सेना ने पाकिस्तानी इलाकों पर हमले शुरू कर दिए हैं. यह कार्रवाई उन पाकिस्तानी हवाई हमलों का जवाब है, जो कुछ दिन पहले अफगानिस्तान के नंगरहार और पक्तिया प्रांतों में किए गए थे.

Afghanistan Attack Pakistan Live: अफगान सेना के मुताबिक, यह भीषण झड़पें गुरुवार रात से शुरू हुईं और अभी भी जारी हैं. हालांकि पाकिस्तान की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

विज्ञापन

Afghanistan Attack Pakistan Live: पाकिस्तान पर हमले को लेकर अफगानिस्तान ने बड़ा दावा किया है. बताया जा रहा है कि अफगान फोर्सेस ने दुश्मन के कब्जे वाली कुल 15 चौकियों पर कब्जा कर लिया है. कार्रवाई में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है और कुछ पाकिस्तानी सैनिकों को जिंदा पकड़ लिया गया है.

Afghanistan Attack Pakistan Live: बताया जा रहा है पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अफगानिस्तान के दंड अव पाटन स्थित रिहायशी इलाकों पर अटैक शुरू कर दिया है. इस मिलिट्री कार्वाई का वीडियो भी सामने आया है.

विज्ञापन

पाकिस्तान की फैसल मस्जिद पर ग्रेनेड बम लेकर कौन पहुंचा? तस्वीर लीक होते ही इस्लामाबाद में हाहाकार

पाकिस्तान के कर्मों का फल

पाकिस्तान का दावा: पिछले रविवार को पाकिस्तानी सेना ने सीमा के पास हवाई हमले किए थे. उनका कहना था कि उन्होंने 70 आतंकियों को मार गिराया है.

अफगानिस्तान का पलटवार: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया. उनका कहना था कि इन हमलों में कोई आतंकी नहीं, बल्कि मरने वालों में दर्जनों मासूम नागरिक, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल थे.

विज्ञापन

बदले की कार्रवाई: अपने बेगुनाह नागरिकों की मौत का बदला लेने के लिए अफगान सेना ने अब पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है.

पाकिस्तान पर गिरने वाली है एक और गाज, नरसंहार के दर्द से चीख पड़ा अफगानिस्तान, दिया अल्टीमेटम

क्या ये युद्ध की शुरुआत है?

विशेषज्ञों का मानना है कि डूरंड रेखा पर पहले भी छोटी-मोटी झड़पें होती रही हैं, लेकिन इस बार मामला हवाई हमलों और भारी गोलाबारी तक पहुंच गया है. पाकिस्तान पहले से ही आर्थिक संकट और आंतरिक उथल-पुथल से जूझ रहा है, ऐसे में अफगानिस्तान के साथ एक नया मोर्चा खुलना उसके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है.

About the Author

Utkarsha Srivastava
उत्कर्षा श्रीवास्तव डिजिटल जर्नलिस्ट हैं और जियो-पॉलिटिक्स टॉपिक्स पर लिखती हैं, वो वर्तमान में News18 Hindi के World सेक्शन में कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है, इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. वर्तमान में उत्कर्षा अंतरराष्ट्रीय राजनीति (Geo-politics), रक्षा, और वैश्विक कूटनीति जैसे जटिल विषयों पर सटीक और विश्लेषणपरक रिपोर्टिंग करती हैं. उन्होंने अपने करियर में DNA Hindi, Live Hindustan, News18 Hindi, ETV Bharat, iTV Network और OneIndia जैसे डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करते हुए महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने महाराणा प्रताप कॉलेज, कानपुर से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक (BSc) की डिग्री प्राप्त की है.https://x.com/UniqueUtkarsha
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

मैक्सिको के खूंखार ड्रग लॉर्ड की 'गद्दार गर्लफ्रेंड' निकली ओनलीफैंस मॉडल?

Live : अफगानिस्तान ने Pak पर किया फुल स्केल अटैक, मारे गए मुनीर के 40 सैनिक

ट्रंप से इस शर्त पर दोस्ती करने को तैयार किम जोंग उन, चीन दौरे से पहले ऑफर

US के पुराने जख्मों पर क्यूबा ने घिसी लाल मिर्च, बोट अटैक के बाद जंग होगी?

चीन पैदा कर रहा परमाणु बमों के बच्चे, पहली झलक देख कांप गया US, रूस भी खबरदार

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल