Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमदुनियाअमेरिका
PM मोदी और ट्रंप में फोन पर बातचीत जोखिम भरी हो सकती है, एक्सपर्ट की चेतावनी

PM मोदी और ट्रंप में फोन पर बातचीत जोखिम भरी हो सकती है, एक्सपर्ट ने चेताया, भारत को खोने का खतरा उठा रहा अमेरिका

Last Updated:

India US Relations: बोनी ग्लेजर ने ट्रंप प्रशासन की भारत नीति पर सवाल उठाए. ट्रंप ने पीएम मोदी, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग की तस्वीर पोस्ट कर भारत-रूस को चीन के करीब बताया. इसके साथ ही एक्सपर्ट ने भारत-अमेरिका संबंधों में गिरावट की आशंका जताई.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

वॉशिंगटन. जर्मन मार्शल फंड नाम के थिंक-टैंक में इंडो-पैसिफिक प्रोग्राम की मैनेजिंग डायरेक्टर बोनी ग्लेजर ने चेतावनी दी है कि अमेरिका की मौजूदा रणनीति, जिसमें वह भारत को उसकी विदेश नीति के फैसलों के बारे में “खुले तौर पर निर्देश दे रहा है”, इससे “मनचाहे नतीजे मिलने” की संभावना नहीं है. शुक्रवार को वॉशिंगटन में आईएएनएस को दिए एक खास इंटरव्यू में ग्लेसर ने कहा कि ट्रंप प्रशासन यह मानता नजर आता है कि भारत को अमेरिका की ज्यादा जरूरत है, जबकि अमेरिका को भारत की उतनी जरूरत नहीं है.

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. रॉयटर्स

विज्ञापन

बोनी ग्लेसर ने कहा, “ट्रंप प्रशासन यह सोचता प्रतीत होता है कि भारत, अमेरिका के साथ अपने रिश्तों को प्राथमिकता देगा, क्योंकि भारत को अमेरिका की ज्यादा जरूरत है, जबकि अमेरिका को भारत की उतनी जरूरत नहीं.” ग्लेसर ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक के बयानों पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने भारत से ब्रिक्स का हिस्सा न बनने की मांग सहित कुछ पूर्व शर्तें रखी थीं.

ग्लेसर ने कहा कि “ट्रंप प्रशासन के कुछ अधिकारी रणनीतिक रूप से सोचते हैं, मुझे लगता है कि लुटनिक उनमें से एक हैं. पिछले दो दशकों में भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले कई वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी कुछ ही महीनों में द्विपक्षीय संबंधों में आई गिरावट से हैरान और दुखी हैं.”

विज्ञापन

शुक्रवार को, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और कहा कि ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया. ट्रंप ने ‘ट्रुथ’ सोशल पर लिखा, “लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है. ईश्वर करे कि उनका भविष्य समृद्ध हो!”

विज्ञापन

बोनी ग्लेसर के मुताबिक ट्रंप सोशल मीडिया का इस्तेमाल विदेशी नेताओं और अन्य व्यक्तियों के व्यवहार को प्रभावित करने के लिए करते हैं, लेकिन इस मामले में यह रणनीति शायद असरदार नहीं होगी. उन्होंने कहा, “अपनी हालिया पोस्ट में ट्रंप को लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कितने करीबी संबंध हैं. ट्रंप को यह भी लगता है कि इस बात को हाइलाइट करके वह इन नेताओं को असहज महसूस कराएंगे और वे अपनी नीतियों में बदलाव करेंगे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह बहुत प्रभावी होगा.”

विज्ञापन

ग्लेजर ने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ संबंध खराब होने के कारण, भारत “शायद यूरोप, जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के अन्य सहयोगी देशों के साथ कुछ क्षेत्रों में अपने संबंध मजबूत करना जारी रखेगा.” अमेरिका के बारे में उनका मानना था कि अगर वॉशिंगटन अकेले चीन का सामना करने की कोशिश करेगा तो वह असफल रहेगा.

उन्होंने कहा, “ट्रंप कोई रणनीतिकार नहीं हैं. उनका ध्यान अमेरिका को फिर से महान बनाने पर केंद्रित है. उनके नजरिए में इसके लिए चीन और अन्य मुद्दों पर साझेदारों व सहयोगियों के साथ तालमेल और सहयोग मजबूत करना जरूरी नहीं है. मेरे विचार से, अगर अमेरिका अकेले चीन से आने वाली चुनौतियों का सामना करने की कोशिश करेगा, तो वह असफल रहेगा.” भविष्य के हालात को देखते हुए, ग्लेसर ने आगाह किया है कि प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच होने वाली एक फोन पर बातचीत जोखिम भरी हो सकती है. दोनों पक्षों को इसके बजाय ‘कूलिंग-ऑफ पीरियड’ तलाशना चाहिए.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह hindi.news18.com के होम पेज पर काम कर रहे हैं. उन्हें राजनीति और करंट अफेयर्स में विशेषज्ञता हासिल है. इसके अलावा वह क्रिकेट और आर्थिक जगत से संबंधित गतिविधियों में भी विशेष रुचि लेते हैं. राकेश लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स डेस्क पर भी काम कर चुके हैं. उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (रोहतक) से पत्रकारिता में एम. फ़िल, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्व विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर और दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्रियां हासिल की हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

पैरों पर नजर आ रही सूजी उभरी नसें? वैरिकोज वेन्स से छुटकारा पाने का आसान तरीका

मिलावटी दूध पीने से 15 लोग पहुंच अस्पताल, जानें कैसे करें दूध की प्योरिटी चेक

सलमान की इस हीरोइन ने कभी नहीं करवाया फेशियल, आजमाती हैं दादी का ये नुस्खा

खाना खाने के बाद तुरंत भागते हैं शौचालय, अमेरिकी डॉक्टर ने बताई असली वजह

और देखें

ताज़ा समाचार

मैक्सिको के खूंखार ड्रग लॉर्ड की 'गद्दार गर्लफ्रेंड' निकली ओनलीफैंस मॉडल?

Live : अफगानिस्तान ने Pak पर किया फुल स्केल अटैक, मारे गए मुनीर के 40 सैनिक

ट्रंप से इस शर्त पर दोस्ती करने को तैयार किम जोंग उन, चीन दौरे से पहले ऑफर

US के पुराने जख्मों पर क्यूबा ने घिसी लाल मिर्च, बोट अटैक के बाद जंग होगी?

चीन पैदा कर रहा परमाणु बमों के बच्चे, पहली झलक देख कांप गया US, रूस भी खबरदार

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल