Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमदुनियाअमेरिका
ISS में शुभांशु शुक्ला, अपनी छत से देख पाएंगे आप उन्हें, नोट कर लीजिए तारीख

ISS में शुभांशु शुक्ला, अपनी छत से देख पाएंगे आप उन्हें, फटाफट नोट कर लीजिए तारीख और समय, जानें तरीका भी

Written by:
Last Updated:

How Can You See Shubhanshu Shukla Mission From Earth: हम भारतीय इतने इमोशनल हैं कि अगर कोई अपना अंतरिक्ष में भी हो, तो हमारा दिल वहीं लगा रहता है. ऐसे में शुभांशु शुक्ला के ISS मिशन को आप अगर धरती से देखना चाहते हैं, तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन
हाइलाइट्स

अगर हमारा कोई अपना किसी जगह पर हो, तो उस जगह से हमारा नाता अपने आप ही जुड़ जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ, जब भारतीयों की शान बन चुके शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में जाने के लिए चुने गए. उनके वहां पहुंचते ही हमारा कनेक्शन अपने आप उस जगह से जुड़ गया. अब उनसे जुड़ी हुई हर खबर जानने में हमारी दिलचस्पी रहती है. ऐसे में आपको ये मौका दे रहे हैं कि आप उन्हें गुजरते हुए देख सकते हैं.

अंतरिक्ष में शुभांशु शुक्ला.

विज्ञापन

हम भारतीय इतने इमोशनल हैं कि अगर कोई अपना अंतरिक्ष में भी हो, तो हमारा दिल वहीं लगा रहता है. ऐसे में शुभांशु शुक्ला के ISS मिशन को आप अगर धरती से देखना चाहते हैं, तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है. ISS लगातार आसमान में तैरता रहता है लेकिन हम कैसे जानेंगे कि ये अब भारत के ऊपर है. चलिए हम आपकी मदद इसमें करते हैं और बताते हैं कि आप शुभांशु शुक्ला को इसमें ट्रैवेल करते हुए कब और कैसे देख पाएंगे. है ना मजेदार बात?

विज्ञापन

शुभांशु शुक्ला का दिल छूने वाला मैसेज

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में रहकर भी वहां से अपनी धरती और भारत को देख रहे हैं. इसी बीच उन्होंने एक मैसेज में भारतीयों से कहा कि वे उन्हें अंतरिक्ष से देख रहे हैं, ऐसे में वे भी उन्हें नजरें ऊपर उठाकर देखें, ताकि उन्हें एक कनेक्शन महसूस हो. ये मौका हमें मिलने वाला है क्योंकि इस वक्त इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन भारत के ऊपर से गुजर रहा है और अगले 3 दिन तक हमें ये नजारा देखने को मिल सकता है. 150 बिलियन यूएस डॉलर की लागत से बना हुआ ये स्पेस लैब अंतरिक्ष में ज़िंदगी, चांद और मंगल के मिशन को समझने के लिए वहां मौजूद है. हमें भी इससे जुड़ने का मौका मिल रहा है.

विज्ञापन

कब गुजरेगा भारत के ऊपर से ISS?

ISS भारतीय आसमान से इस वक्त गुजर रहा है. ये घटना 7 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 12 जुलाई तक अलग-अलग समय पर घटित होने वाली है. आपकी सुविधा के लिए हम आज यानि 10 जुलाई से 12 जुलाई का शेड्यूल आपको बता देते हैं –

10 जुलाई – 3:22 AM – 3:27 AM, 4:58 AM – 5:04 AM, 7:59 PM – 8:05 PM

विज्ञापन

11 जुलाई – 2:34 AM – 2:36 AM, 4:09 AM – 4:15 AM

12 जुलाई – 7:59 PM – 8:03 PM

कैसे बिना टेलीस्कोप के देखें ये नजारा?

अगर आप सोच रहे हैं कि ये सिर्फ टेलीस्कोप से ही देखा जा सकता है, तो ऐसा नहीं है. दिन में कुछ ऐसे भी समय होंगे, जब आप नंगी आंखों से भी इसे देख सकते हैं. खासतौर पर बिल्कुल सुबह यानि भोर में या फिर शाम के वक्त आप इसे देख सकते हैं, जब सूर्य की किरणें इसकी सतह से रेफ्लेक्ट हो रही होंगी. इस वक्त आपको ये एक चमकते हुए डॉट की तरह आसमान में गुजरता हुआ दिखाई देगा. ये नजारा कुछ ही मिनट तक रहेगा, ऐसे में आपको अपनी नजरें हॉरिजन पर टिकाकर रखनी होंगी. थोड़ी सावधानी ये रखें कि ऐसी जगह खड़े हों, जहां पेड़ और बिल्डिंग्स बीच में न हों. ये फ्लाइट से भी तेज़ जाएगा, ऐसे में ध्यान रखना होगा.

विज्ञापन

किन ऐप्स से मिल जाएगी मदद?

इसके लिए दो ऐप्स हैं, जो बिल्कुल मुफ्त हैं – NASA का Spot the Station ऐप और ISS Detector ऐप. ये ऐप आपको सटीक समय और दिशा बताएंगे, जहां के ISS दिख सकेगा. इसमें दिखने की अवधि, डायरेक्शन और एलिवेशन के एंगल भी पता चल जाएंगे. अगर इस बीच आप इसे नहीं देख पाते हैं, तो बस ऐप पर नजर रखिएगा, 24 जुलाई से 1 अगस्त के बीच फिर भारतीय आकाश में ISS गुजरता हुआ दिख जाएगा.

About the Author

Prateeti Pandey
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के जुड़े कार्यक्रमों का लेखन और प्रोडक्शन किया. हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर रिपोर्टिंग का भी अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक किया. हिंदी, अंग्रेज़ी और अवधी भाषा का ज्ञान है. इतिहास और साहित्य में दिलचस्पी है. नई-नई जगहों पर घूमना और कहानी-कविताएं लिखने-पढ़ने में भी रुचि है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

1000 कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर, बरेली में सुरक्षा और सहूलियत की उम्मीद

और देखें

ताज़ा समाचार

मैक्सिको के खूंखार ड्रग लॉर्ड की 'गद्दार गर्लफ्रेंड' निकली ओनलीफैंस मॉडल?

Live : अफगानिस्तान ने Pak पर किया फुल स्केल अटैक, मारे गए मुनीर के 40 सैनिक

ट्रंप से इस शर्त पर दोस्ती करने को तैयार किम जोंग उन, चीन दौरे से पहले ऑफर

US के पुराने जख्मों पर क्यूबा ने घिसी लाल मिर्च, बोट अटैक के बाद जंग होगी?

चीन पैदा कर रहा परमाणु बमों के बच्चे, पहली झलक देख कांप गया US, रूस भी खबरदार

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल