Advertisement
होमताजा खबरऑटो
corona virus: लॉकडाउन के चलते दिल्ली में 31 मार्च तक बंद रहेगी ओला ऊबर की सेवा

Covid 19: लॉकडाउन के चलते दिल्ली में 31 मार्च तक बंद रहेगी ओला ऊबर की सर्विस

Last Updated:

पूरे देश में जहां-जहां कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं वहां केंद्र और राज्य सरकारों ने पूरे देश में 80 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की है.

corona virus: लॉकडाउन के चलते दिल्ली में 31 मार्च तक बंद रहेगी ओला ऊबर की सेवाZoom
कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते दिल्ली में ओला और ऊबर (Ola and Uber in Delhi) की सेवाएं 31 मार्च तक बंद रहेंगी. दिल्ली सरकार ने रविवार को कहा कि दिल्ली नें 23 मार्च से 31 मार्च तक लॉकडाउन रहेगा जिसके तहत प्राइवेट बसें, टैक्सी और ऑटो रिक्शा सहित सारे पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेंगे.
ओला के एक प्रवक्ता ने कहा, 'शहर में जहां भी संभव होगा हम कुछ वाहनों को उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे. Covid-19 को खत्म करने में हमारा पूरा सहयोग रहेगा.' बता दें, कि ओला और ऊबर ने दिल्ली में पहले ही शेयर्ड राइड्स को कैंसिल कर दिया था ताकि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को कम किया जा सके.
पूरे देश में जहां-जहां कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं वहां केंद्र और राज्य सरकारों ने पूरे देश में 80 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की है. कोरोना वायरस को रोकने के लिए इस बात को महसूस किया गया कि गैर-ज़रूरी पैसेंजर ट्रांसपोर्ट पर लगे रोक को बढ़ा दिया जाए. उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के कई जिलों में लॉक डाउन की घोषणा की गई है. दिल्ली में 23 मार्च से सुबह 6 बजे से लेकर 31 मार्च मिडनाइट तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है. इस दौरान शहर का बॉर्डर सील कर दिया जाएगा सिर्फ हेल्थ, फूड, पानी और पावर सप्लाई जैसी जरूरी सेवाएं ही चालू रहेंगी. ज़रूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 25 फीसदी डीटीसी बसें चलती रहेंगी. दिल्ली में सारी घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स ऑपरेशनल रहेंगी.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें